डेली संवाद, कोलकाता। BJP MP Khagen Murmu Attacked: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि भाजपा सांसद पर जानलेवा हमला हुआ है जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए है। गंभीर हालत में उनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
सांसद खगेन मुर्मू पर जानलेवा हमला
मिली जानकारी के मुताबिक पश्चिम बंगाल (West Bengal) के जलपाईगुड़ी में भाजपा सांसद खगेन मुर्मू (Khagen Murmu) पर जानलेवा हमला हुआ है। हमले में भाजपा नेता बुरी तरह से घायल हो गए है। बताया जा रहा है कि उनके सिर पर गंभीर चोट आई है जिसके चलते उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार
बता दे कि ये घटना उत्तरी बंगाल में स्थित मालदा के नागराकाटा की है। बीजेपी सांसद खगेन मुर्मू का काफिला गुजर रहा था। तभी भीड़ ने उन पर पत्थर, चप्पल, जूते और लाठी-डंडे बरसाने शुरू कर दिए। इस दौरान खगेन के सिर पर चोट आई, लेकिन विधायक शंकर घोष बाल-बाल बच गए। खगेन मुर्मू बाढ़ पीड़ितों से मिलने के लिए पहुंचे थे।
टीएमसी पर लगा आरोप
वहीं भाजपा ने इस हमले का आरोप ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी पर लगाया है भाजपा नेता ने कहा कि जब ममता बनर्जी अपने कोलकाता कार्निवल में नाच रही थीं, तब टीएमसी और राज्य प्रशासन गायब था। जो लोग वास्तव में लोगों की मदद कर रहे थे, भाजपा नेता और कार्यकर्ता, उन पर राहत कार्य करने के लिए हमला किया जा रहा है।






