Jalandhar News: पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने डेरा बाबा लालनाथ जी भगवान वाल्मीकि योग आश्रम में टेका मत्था

Daily Samvad
2 Min Read
पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने डेरा बाबा लालनाथ जी भगवान वाल्मीकि योग आश्रम में टेका मत्था
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: भगवान वाल्मीकि महाराज जी के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में जिले के अलग अलग स्थानों पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने मुख्य रूप से हिस्सा लिया और भगवान वाल्मीकि जी महाराज की प्रतिमा को मत्था टेकते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान अलग अलग कार्यक्रमों में सुशील रिंकू को सिरोपा और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

डेरा बाबा लालनाथ जी भगवान वाल्मीकि योग आश्रम रहीमपुर (उग्गी) जालंधर (Jalandhar) में भगवान वाल्मीकि महाराज जी का प्रकाश उत्सव बड़े ही भव्य तरीके से मनाया गया। यहां कार्यक्रम में शिरकत करते हुए सुशील रिंकू ने सतगुरु श्री प्रगट नाथ जी का आशीर्वाद हासिल किया। इस दौरान आश्रम के पदाधिकारियों ने सुशील रिंकू को सिरोपा भेंटकर सम्मानित किया।

पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने डेरा बाबा लालनाथ जी भगवान वाल्मीकि योग आश्रम में टेका मत्था
पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने डेरा बाबा लालनाथ जी भगवान वाल्मीकि योग आश्रम में टेका मत्था

प्रकाशपुंज देशवासियों को सदैव आलोकित करते रहेंगे

सुशील रिंकू ने कहा कि सामाजिक समरसता पर आधारित भगवान वाल्मीकि जी महाराज का वैचारिक प्रकाश स्तंभ सदैव नागरिकों के जीवन को आलोकित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि प्राचीनकाल से ही हमारे समाज और परिवार पर उनके सात्विक और आदर्श विचारों का गहरा प्रभाव रहा है। सामाजिक समरसता पर आधारित उनके वैचारिक प्रकाशपुंज देशवासियों को सदैव आलोकित करते रहेंगे।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

सुशील रिंकू ने इस मौके पर सभी को भगवान वाल्मीकि जी महाराज की जयंती पर बधाई दी। इसके अलावा सुशील रिंकू ने जालंधर, गोराया, फिल्लौर और नकोदर में अलग अलग जगहों पर भव्य कार्यक्रम में हिस्सा लिया और भगवान वाल्मीकि जी महाराज से सभी लोगों के लिए उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने डेरा बाबा लालनाथ जी भगवान वाल्मीकि योग आश्रम में टेका मत्था
पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने डेरा बाबा लालनाथ जी भगवान वाल्मीकि योग आश्रम में टेका मत्था
[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *