Rajinder Gupta: राजिंदर गुप्ता ने राज्यसभा चुनाव का भरा नामांकन, CM मान भी रहे साथ

Muskaan Dogra
2 Min Read
Rajinder Gupta filed his nomination
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Rajinder Gupta: पंजाब (Punjab) से आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार राजिंदर गुप्ता ने आज अपना नामांकन भर दिया है। इस दौरान कई मंत्री उनके साथ रहे।

राजिंदर गुप्ता ने भरा नामांकन

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब से आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा कैंडिडेट राजिंदर गुप्ता (Rajinder Gupta) ने नामांकन भर दिया है। उनके नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान, पार्टी के पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा और राज्यसभा छोड़कर मंत्री बने संजीव अरोड़ा भी मौजूद रहे।

Rajinder Gupta Trident Group Punjab
Rajinder Gupta Trident Group Punjab

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

बता दे कि लुधियाना से संजीव अरोड़ा के इस्तीफा देने के बाद यह सीट खाली हुई थी। नामांकन भरने की आखिरी तारीख 13 अक्तूबर है। 24 अक्टूबर को चुनाव होना है और इसी दिन मतगणना भी होगी। आप उम्मीदवार राजिंदर गुप्ता की जीत पक्की मानी जा रही है।

राज्यसभा से 6 मेंबर

वहीं शिरोमणि अकाली दल, भाजपा और कांग्रेस ने अभी तक अपना कोई प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारा है। जिसके चलते उनकी जीत लगभग पक्की मानी जा रही है। बता दे कि पंजाब से इस समय राज्यसभा से 6 मेंबर हैं। ये सभी AAP के ही नेता हैं।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *