डेली संवाद, चंडीगढ़। Karwa Chauth 2025 Moon Time: देशभर में सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए करवा चौथ का व्रत रख रही हैं। करवा चौथ का व्रत शुरू हो चुका है और अब उन्हें शाम का इंतज़ार है जब आसमान में चांद दिखेगा और व्रत पूरा होगा।
यह व्रत चांद दिखने के बाद ही पूरा होता है। हालांकि, करवा चौथ (Karwa Chauth) के दिन अक्सर चांद बादलों के बीच से झांकता है। इसलिए महिलाएं चांद पर अपनी नज़रें गड़ाए रखती हैं। आसमान में बादलों के कारण अक्सर चांद जल्दी दिखाई नहीं देता।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार
करवा चौथ का व्रत पति की लंबी आयु, सुखी दांपत्य जीवन और सुख समृद्धि के लिए रखते हैं। आज करवा चौथ शुक्रवार के दिन है ज्योतिष के अनुसार शुक्र को भौतिक सुख सुविधा, प्रेम, सुखी वैवाहिक जीवन आदि का कारक माना जाता है।
बारिश का कोई अनुमान नहीं
वहीं मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली और आसपास के शहरों में चाँद समय पर उदय होगा। मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली एनसीआर में बारिश का कोई अनुमान नहीं है। आसमान साफ़ रहने की उम्मीद है जिससे आज चाँद बादलों में नहीं छिपा होगा।

पूजन शुभ मुहूर्त- 10 अक्तूबर
शाम 05:57 मिनट से शाम 07:11 मिनट तक
पूजन अवधि- 1 घंटा 14 मिनट
करवा चौथ व्रत समय- सुबह 06:19 मिनट से शाम 08:13 मिनट तक
करवा चौथ व्रत अवधि- 13 घंटे 54 मिनट
दिल्ली- रात 08:13
नोएडा- रात 08:13
मुंबई- रात 08:55
कोलकाता- रात 07:41
चंडीगढ़- रात 08:08
पंजाब- रात 08:10
जम्मू- रात 08:11
लुधियाना- रात 08:11
देहरादून- रात 08:04
शिमला- रात 08:06
पटना- रात 07:48
लखनऊ- रात 08:02
कानपुर- रात 08:06
प्रयागराज- रात 08:02
इंदौर- रात 08:33
भोपाल- रात 08:26
अहमदाबाद- रात 08:47
चेन्नई- रात 08:37
बंगलूरू- रात 08:48
जयपुर- रात 08:22
रायपुर- रात 07:52









