Bihar Election: बिहार में 101 सीटों पर चुनाव लड़ेगी भाजपा, NDA में हो गया सीटों का बंटवारा

Daily Samvad
5 Min Read
Bihar Election NDA
Punjab Government
Highlights
  • जदयू और बीजेपी 101-101 सीटों पर लड़ेंगी
  • चिराग पासवान की पार्टी को 29 सीटें
  • मांझी और कुशवाहा को 6-6 सीटें
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली/पटना। Bihar Election NDA Seat Sharing news Update: बिहार चुनाव को लेकर घमासान चारी है। चुनाव आयोग द्वारा तारीखों की घोषणा के बाद राजनीतिक दलों में सीट बंटवारे को लेकर लड़ाई जारी है। इसी बीच खबर है कि एनडीए में सीटों का बंटवारा फाइनल हो गया है।

बिहार (Bihar) विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए में सीटों का बंटवारा हो गया है। सीट बंटवारे के तहत इस बार जदयू और भाजपा को बराबर सीटें मिली है। इस बात की जानकारी भाजपा नेता धर्मेंद्र प्रधान और जदयू नेता संजय झा सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दी।

भाजपा और जदयू को बराबर सीट

सीट बंटवारे के तहत इस बार जदयू और भाजपा 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली है। वहीं चिराग पासवान की पार्टी को 29 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए दिया गया है। इसके अलावा जीतनराम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को 6-6 सीट दी गई हैं।

इस तरह हुआ सीटों का बंटवारा

  • JDU – 101
  • BJP – 101
  • LJP(R)- 29
  • RLM – 06
  • HAM – 06
Nitish Kumar
Nitish Kumar

जदयू नेता संजय झा ने सीट शेयरिंग के बारे में जानकारी देते हुए लिखा हम NDA के साथियों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में सीटों का वितरण पूर्ण किया है। JDU – 101, BJP – 101, LJP(R)- 29, RLM – 06, HAM – 06

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

एनडीए के सभी दलों के नेता और कार्यकर्ता साथी इसका हर्ष के साथ स्वागत करते हैं और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रचंड बहुमत के साथ फिर से मुख्यमंत्री बनाने के लिए संकल्पित एवं एकजुट हैं। बिहार है तैयार, फिर से एनडीए सरकार।

धमेंद्र प्रधान की पोस्ट

भाजपा नेता धर्मेंद्र प्रधान ने सीट शेयरिंग की जानकारी देते हुए लिखा हम एनडीए के साथियों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में सीटों का वितरण पूर्ण किया। BJP – 101, JDU – 101, LJP (R) – 29, RLM – 06, HAM – 06

एनडीए के सभी दलों के कार्यकर्ता और नेता इसका हर्षपूर्वक स्वागत करते हैं। बिहार है तैयार, फिर से एनडीए सरकार। धमेंद्र प्रधान ने इसे सोशल मीडिया में पोस्ट किया है।

मांझी ने X पर लिखा

वहीं, सीट बंटवारे के बारे में जीतन राम मांझी के बेटे और बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि हम NDA साथियों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में सीटों का वितरण पूरा किया। BJP- 101, JDU- 101, LJP(R)- 29, RLM- 06, HAM- 06 NDA के सभी दलों के कार्यकर्ता और नेता इस का हर्ष से स्वागत करते हैं।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *