UK Visa: यूके का वीजा हासिल करना हुआ अब मुश्किल, जारी हुआ नया रूल, देनी होगी कठिन परीक्षा

Muskaan Dogra
2 Min Read
UK Visa
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। UK Visa: अगर आप यूके (UK) जाने के बारे में सोच रहे है और वहां का वीजा (Visa) हासिल करना चाहते है तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। दरअसल अब आपको यूके का वीजा हासिल करने में थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

अंग्रेजी की देनी होगी परीक्षा

मिली जानकारी के मुताबिक ब्रिटिन सरकार ने बढ़ती इमीग्रेशन (Immigration) को देखते हुए वीजा (Visa) नियम सख्त कर दिए है। अब अगर आपको यूके (UK) का वीजा (Visa) पाना है तो आपको सबसे पहले अंग्रेजी की कठिन परीक्षा देनी होगी इसके बाद ही आपको यूके का वीजा प्राप्त हो सकता है।

UK Visa
UK Visa

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

नए नियमों को तहत अब स्किल्ड वीजा (Visa) आवेदकों को अंग्रेजी भाषा का एक नया टेस्ट पास करना होगा। इस टेस्‍ट से जुड़े नियमों को ब्रिटेन (Britain) की संसद में पेश किया गया है, जहां से नए नियमों को मंजूरी मिल गई है। बता दे कि ये नियम भारत समेत सभी देशों के लोगों पर लागू होंगे।

United Kingdom
United Kingdom

रिपोर्ट्स के अनुसार, 8 जनवरी 2026 से स्किल्‍ड और स्‍टूडेंट वीजा एप्‍लीकेंट के लिए ‘सिक्योर इंग्लिश लैंग्वेज टेस्ट’ पास करना अनिवार्य होगा। ये टेस्ट होम ऑफिस-अप्रूव्‍ड प्रोवाइडर से होगा और वीजा प्रोसेस में वेरिफाई किया जाएगा।

B2 लेवल का टेस्‍ट

अब अप्लाई करने वाले आवेदकों को अंग्रेजी पर बोलना, सुनना, पढ़ना और लिखना आना चाहिए। यह सुनिश्चित करने के लिए अब 12वीं क्लास के बराबर यानी B2 लेवल का टेस्‍ट वीजा आवेदकों को पास करना अनिवार्य होगा।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *