Congress List: कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी, कई MLA के कटे टिकट

कांग्रेस ने उम्मीदवारों की सूची जारी की है। कुटुंबा से प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम चुनाव लड़ेंगे, जबकि सीनियर लीडर शकील अहमद कदवा से चुनावी मैदान में उतरेंगे। राजापाकर से प्रतिमा दास पर पार्टी ने फिर से भरोसा जताया है।

Daily Samvad
2 Min Read
Congress
Punjab Government
Highlights
  • कांग्रेस की पहली लिस्ट में कई दिग्गज के नाम
  • सिटिंग विधायक छत्रपति यादव का टिकट काट दिया
  • 11 सिटिंग विधायकों पर भरोसा, फिर टिकट दी
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली/पटना। Congress List Bihar Election News Update: बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) में कांग्रेस ने भी अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। कांग्रेस (Congress) के पहली लिस्ट में 48 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। इससे पहले भाजपा और आम आदमी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी की थी।

कांग्रेस (Congress) ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर 48 उम्मीदवारों को टिकट का ऐलान कर दिया है। कुटुंबा से प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम चुनाव लड़ेंगे, जबकि सीनियर लीडर शकील अहमद कदवा से चुनावी मैदान में उतरेंगे। राजापाकर से प्रतिमा दास पर पार्टी ने फिर से भरोसा जताया है।

Rahul Gandhi Congress
Rahul Gandhi Congress

5 महिलाएं, 4 मुस्लिम

कांग्रेस की पहली लिस्ट में 5 महिलाएं, 4 मुस्लिम उम्मीदवारों के नाम हैं। सोनबरसा से सरिता देवी, बेगूसराय से अमिता भूषण, हसुआ से नीतू कुमारी, कोढ़ा से पूनम पासवान और राजापाकर से प्रतिमा कुमारी को मैदान में उतारा गया है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

कांग्रेस की पहली लिस्ट में 11 सिटिंग विधायकों पर भरोसा जताते हुए फिर से टिकट दिया गया है। इसमें भागलपुर, कदवा, मनिहारी, मुज़फ्फरपुर, राजापाकड़, बक्सर, राजपुर, कुटुंबा, करगहर, हिसुआ और औरंगाबाद के विधायक शामिल हैं।

Sonia Gandhi Congress
Sonia Gandhi Congress

विधायक छत्रपति यादव का टिकट कटा

वहीं, खगड़िया से सिटिंग विधायक छत्रपति यादव का टिकट काट दिया गया है। उनकी जगह चंदन यादव को टिकट दिया गया है। चंदन यादव पिछली बार बेलदौर से लड़े थे और हार गए थे। लिस्ट आने से पहले ही पार्टी ने सिंबल बांटना शुरू कर दिया था।

पढ़ें उम्मीदवारों के नाम

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *