Haryana News: पंजाब के पूर्व DGP के बेटे की माैत, हैरान करने वाली वजह आई सामने

Daily Samvad
3 Min Read
File photo of Aqeel, son of former Punjab DGP Mohammad Mustafa
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पंचकूला। Haryana News: पंजाब के पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा (DGP Mohammad Mustafa) के बेटे अकील (Aqeel) की पंचकूला (Panchkula) में दवा ओवरडोज के कारण मौत हो गई। ये घटना गुरुवार रात को हुई। पंचकूला के सेक्टर 4, मनसा देवी कॉम्प्लेक्स स्थित घर में उनका शव मिला है।

Police
Police

बेटे की संदिग्ध हालत में माैत

मौत के बाद शव को हरियाणा (Haryana) के पंचकूला सेक्टर-6 स्थित सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां पोस्टमॉर्टम के बाद शव को यूपी के सहारनपुर ले जाया गया है, जहां पर उनका अंतिम संस्कार होगा। हरियाणा के पंचकूला में रहने वाले 35 वर्षीय अकील ने गुरुवार को किसी दवा का सेवन किया था, जिसका ओवरडोज होने के कारण उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

अकील की मां पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना है। अकील के पिता साल 2021 में पंजाब के डीजीपी पद से रिटायर हुए और कांग्रेस में सक्रिय हो गए थे। नवजोत सिंह सिद्धु के साथ उनकी काफी नजदीकियां रही हैं।

died
died

2 बच्चों के पिता अकील

अकील के परिवार के लोगों ने बताया कि अकील शादीशुदा था। जिनके एक बेटा व एक बेटी है। अकील के पिता व पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा अलसुबह ही कागजी कार्रवाई के बाद सहारनपुर जिले के अपने पैतृक गांव में हरडा में चले गए थे। यहां पोस्टमॉर्टम के बाद उनके 2 रिश्तेदार शव को एम्बुलेंस से लेकर रवाना हुए हैं।

हाई कोर्ट में प्रैक्टिस करते थे अकील

अकील हाई कोर्ट में प्रैक्टिस किया करते थे और मूल रूप से यूपी के सहारनपुर के रहने वाले थे। शुक्रवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद अकील का शव परिजन सहारनपुर ले गए। यहां उनके पैतृक गांव में मरहूम की नमाज़-ए-जनाजा और तदफ़ीन के बाद खाक-ए-सुपुर्द किया जाएगा।

Supreme-Court
Court

 

पुलिस को दिए गए बयान में परिवार के सदस्यों ने बताया कि 35 वर्षीय अकील ने गुरुवार को किसी दवा का सेवन किया था। परिवार के लोगों को वह सुबह बेसुध हालत में मिला। उसकी उपचार के लिए सेक्टर 6 स्थित नागरिक अस्पताल में लाया गया जहां उसको मृत घोषित कर दिया गया।

कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री रहीं मां रजिया

मोहम्मद मुस्तफा की पत्नी रजिया सुल्ताना हैं। वह कांग्रेस की सरकार में कैबिनेट मंत्री थीं। रजिया को कांग्रेस ने 2022 में भी अपना प्रत्याशी बनाया था। मलेरकोटला के विधानसभा चुनाव 2022 में आप से मोहम्मद जमील उर रहमान ने कांग्रेस की रजिया सुल्ताना को 21686 वोटों के अंतर से हराया।

मोहम्मद मुस्तफा को पांच वीरता पुरस्कार भी मिल चुके हैं। वह 28 फरवरी 2021 को रिटायर हुए थे। उनके रिटायरमेंट के बाद सिद्धू ने उन्हें अपना सलाहकार नियुक्त किया था।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *