Jalandhar News: जालंधर के पॉश एरिया में चचेरे भाई को उतारा मौत के घाट, जाने पूरा मामला

जालंधर के पॉश एरिया में एक भाई ने चचेरे भाई को चाकू मारकर कत्ल कर दिया। जानकारी के अनुसार दोनों भाइयों में किसी बात को लेकर बहस हुई थी।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Punjab Government
Highlights
  • जालंधर के पॉश एरिया में मर्डर
  • दीपावली की रात दोनों के बीच हुई बहस
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जालंधर (Jalandhar) में एक भाई ने चचेरे भाई को चाकू मारकर कत्ल कर दिया। जानकारी के अनुसार दोनों भाइयों में किसी बात को लेकर बहस हुई, इसकी जानकारी अभी पुलिस (Police) जुटा रही है। मृतक की पहचान वुशु (36) के तौर पर हुई है।

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया

मौके पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल (Civil Hospital) पहुंचाया है। घटना थाना 7 के अंतर्गत आने वाले जालंधर (Jalandhar) के पॉश एरिया अर्बन स्टेट फेस-1 (Urban Estate Phase 1) में हुई।

Hospital
Hospital

थाना-7 की पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्राइमरी पूछताछ में अभी ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दोनों भाइयों के बीच कब से झगड़ चल रहा था।

किस बात का झगड़ा था, इसकी जांच जारी

थाना 7 के प्रभारी बलजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

उन्होंने यह भी बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। दोनों के बीच किस बात विवाद हुआ और यह कितने दिन से चल रहा है। इसकी जांच की जा रही है।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *