MCX: अचानक थम गई ट्रेडिंग! कच्चा तेल, सोना और चांदी के सौदे ठप, सामने आई ये बड़ी वजह

एमसीएक्स में कारोबार होने में काफी परेशानी हो रही है जिससे लोग ट्रेडिंग नहीं कर पा रहे है। आज दोपहर 1 बजे तक एमसीएक्स में ट्रेडिंग शुरू नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि तकनीकी दिक्कतों की वजह से एमसीएक्स में कारोबार करने में परेशानी हो रही है।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Multi Commodity Exchange
Highlights
  • सुबह से ही MCX में कारोबार होने में हो रही परेशानी
  • दोपहर 1 बजे तक एमसीएक्स में ट्रेडिंग नहीं हुई शुरू
  • एमसीएक्स में आज कारोबार उनकी बैकअप साइट डीआर में होगा
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 204 शब्द|📅 28 Oct 2025

डेली संवाद, चंडीगढ़। MCX: एमसीएक्स (MCX) में होने वाले कारोबार को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल एमसीएक्स में आज कारोबार होने में काफी परेशानी हो रही है।

कारोबार होने में काफी परेशानी

मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह से ही एमसीएक्स (MCX) में कारोबार होने में काफी परेशानी हो रही है जिससे लोग ट्रेडिंग नहीं कर पा रहे है। बता दे कि सामान्य दिनों में एमसीएक्स में सुबह 9.15 से 9.30 के बीच कारोबार शुरू हो जाता है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

वहीं आज दोपहर 1 बजे तक एमसीएक्स में ट्रेडिंग शुरू नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि तकनीकी दिक्कतों की वजह से एमसीएक्स में कारोबार करने में परेशानी हो रही है। वहीं एमसीएक्स की वेबसाइट से के अनुसार एमसीएक्स में आज कारोबार उनकी बैकअप साइट डीआर में होगा।

Multi Commodity Exchange
Multi Commodity Exchange

इसमें जब भी ट्रेडिंग शुरू होगी, उससे पहले सभी निवेशकों को सूचित कर दिया जाएगा। बता दे कि एमसीएक्स भारत का सबसे बड़ा कमोडिटी डेरिवेटिव एक्सचेंज है। इस पर यह Gold, Silver से लेकर अन्य मेटल समेत एग्रीकल्चर व अन्य कमोडिटी में वायदा कारोबार किया जाता है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *