The Family Man 3: खत्म हुआ इंतजार, ‘द फैमिली मैन 3’ की रिलीज डेट का ऐलान, जाने कहां होगी स्ट्रीम

‘द फैमिली मैन 3’ के मेकर्स ने मंगलवार को रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। वेब सीरीज का तीसरा पार्ट 21 नवंबर को प्रीमियर होगा। सीरीज में एक बार फिर मनोज बाजपेयी श्रीकांत तिवारी के रूप में नजर आएंगे।

Muskaan Dogra
2 Min Read
The Family Man 3 Release Date Out
Highlights
  • 'द फैमिली मैन 3’ की रिलीज डेट का ऐलान
  • 21 नवंबर को प्रीमियर होगा सीरीज का तीसरा पार्ट
  • मनोज बाजपेयी श्रीकांत तिवारी के रूप में आएंगे नजर
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 281 शब्द|📅 28 Oct 2025

डेली संवाद, चंडीगढ़। The Family Man 3: ‘द फैमिली मैन 3’  (The Family Man 3) इंतजार कर रहे लोगों खुशी की खबर सामने आ रही है। खबर है कि ‘द फैमिली मैन 3’ की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है जिससे दर्शकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

21 नवंबर को होगा प्रीमियर

मिली जानकारी के मुताबिक ‘द फैमिली मैन 3’ के मेकर्स ने मंगलवार को इसकी रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। बता दे कि ‘द फैमिली मैन 3’ वेब सीरीज का तीसरा पार्ट 21 नवंबर को प्रीमियर होगा। सीरीज में एक बार फिर मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) श्रीकांत तिवारी के रूप में नजर आएंगे।

The Family Man 3 Release Date Out
The Family Man 3 Release Date Out

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

मंगलवार को मेकर्स ने एक छोटा, मजेदार वीडियो जारी किया। इसमें शो की लीड एक्ट्रेस प्रियामणि (सुचि तिवारी) चार साल बाद अपने परिवार की झलक दिखाती हैं। वह बताती हैं कि उनकी बेटी कॉलेज में चली गई है और बेटा बैले डांस सीखने लगा है।

The Family Man 3 Release Date
The Family Man 3 Release Da

इसके साथ ही वह हंसते हुए कहती हैं, “थैंक गॉड, उसने कुछ अच्छा तो किया, लेकिन हमारे तिवारी जी तो पिछले चार साल से एक ही चीज में अटके हैं।” इसके बाद श्रीकांत तिवारी के रोल में मनोज बाजपेयी की एंट्री होती है।

द फैमिली मैन 3’ को राज और डीके ने लिखा है, साथ में सुमन कुमार भी इस बार जुड़े हैं।बता दे कि डायलॉग सुमित अरोड़ा ने लिखे हैं। डायरेक्शन राज और डीके के साथ सुमन कुमार और तुषार सेठ ने किया है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *