Punjab News: पंजाब के इस AAP MLA की बढ़ी मुश्किलें, पुलिस ने दर्ज की FIR, लगे गंभीर आरोप

पंजाब के पटियाला जिले के शुतराणा हलके के आप विधायक कुलवंत बाजीगर, उसके दो बेटों और अन्य लोगों के खिलाफ हरियाणा की कैथल पुलिस ने FIR दर्ज की है। विधायक ने पंचायती चुनावों की रंजिश में दिया वारदात को अंजाम।

Muskaan Dogra
2 Min Read
FIR
Punjab Government
Highlights
  • आप विधायक कुलवंत बाजीगर के खिलाफ FIR दर्ज
  • युवक की बेटों संग अपहरण कर तोड़ी टांगें
  • पंचायती चुनावों की रंजिश में दिया वारदात को अंजाम
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब (Punjab) में आप विधायक के खिलाफ FIR दर्ज होने की खबर सामने आ रही है खबर है कि हरियाणा पुलिस ने आप विधायक समेत छह अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

विधायक के खिलाफ FIR दर्ज

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के पटियाला (Patiala) जिले के शुतराणा हलके के आप विधायक कुलवंत बाजीगर, उसके दो बेटों और अन्य लोगों के खिलाफ हरियाणा की कैथल पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

विधायक कुलवंत बाजीगर
विधायक कुलवंत बाजीगर

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

बता दे कि हरियाणा के कैथल में तीन साल पहले हुए पंचायत चुनावों की रंजिश में एक युवक के साथ मारपीट कर उसकी टांगें तोड़ दी गई। बताया जा रहा है कि विधायक ने अपने बेटों व साथियों संग मिलकर युवक का अपहरण किया।

युवक ने पुलिस को दी शिकायत

इसके बाद उसे पीटा गया और दोनों पैर तोड़ दिए गए। इसके बाद युवक ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर MLA, उसके दो बेटों समेत अन्य लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *