Punjab News: पंजाब में AAP नेता को गोलियों से भूना, इलाके में दहशत

पंजाब में रोपड़ के श्री आनंदपुर साहिब में आम आदमी पार्टी के नेता नितिन नंदा पर एक शादी समारोह के दौरान गोलियां चली है। गंभीर हालत में उनको चंडीगढ़ PGI में भर्ती करवाया गया है।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Firing
Punjab Government
Highlights
  • आप नेता नितिन नंदा पर फायरिंग
  • शादी समारोह में चली गोलियां
  • डॉक्टरों ने चंडीगढ़ PGI किया रेफर
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, रोपड़। Punjab News: पंजाब (Punjab) से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में आप (AAP) नेता पर गोलीबारी हुई है जिसके चलते उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया है यहां उनकी हालत गंभीर बनी है।

आप नेता पर चली गोलियां

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) में रोपड़ के श्री आनंदपुर साहिब (Anandpur Sahib) में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता पर एक शादी समारोह के दौरान गोलियां चली है। घायल आप नेता की पहचान नितिन नंदा के रूप में हुई है।

अस्पताल में भर्ती आप नेता नितिन नंदा
अस्पताल में भर्ती आप नेता नितिन नंदा

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

बताया जा रहा है कि गोली उनके सिर के पीछे लगी है अभी भी गोली सिर के अंदर फंसी हुई है, जिससे उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं फायरिंग के चलते विवाह समारोह में हड़कंप मच गया। गोलियों की आवाज सुन लोग इधर उधर भागने लग पड़े।

गोली लगने के बाद घायल नितिन नंदा को तुरंत सिविल अस्पताल आनंदपुर साहिब ले जाया गया। लेकिन उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें चंडीगढ़ PGI रेफर कर दिया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है और मामले की जांच करनी शुरू कर दी है।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *