Boat Accident: नदी में डूबी लोगों से भरी नाव, एक की मौत और 8 लापता

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के कतर्नियाघाट के ट्रांस गेरुआ क्षेत्र में कौड़ियाला नदी में 22 लोगों से भरी एक नाव पलट गई। इस हादसे में एक महिला का शव बरामद किया है। वहीं 8 लोग लापता बताए जा रहे है।

Muskaan Dogra
1 Min Read
Boat Accident In UP
Punjab Government
Highlights
  • कौड़ियाला नदी में पलटी लोगों से भरी नाव
  • एक महिला का शव बरामद
  • 5 बच्चों सहित 8 लोग लापता
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, उत्तर प्रदेश। Boat Accident: उत्तर प्रदेश इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि 22 लोगों से भरी नाव नदी में डूब गई है जिसके चलते कई लोग नदी में डूब गए है।

एक महिला का शव बरामद

मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बहराइच जिले के कतर्नियाघाट के ट्रांस गेरुआ क्षेत्र में कौड़ियाला नदी में ग्रामीणों से भरी एक नाव पलट गई। इस हादसे में एक महिला का शव बरामद किया गया है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

वहीं 5 बच्चों सहित 8 लोग अभी भी लापता हैं। बताया जा रहा है कि भरथापुर गांव के कुछ ग्रामीण खैरटिया बाज़ार से रोज़मर्रा की खरीदारी करके लौट रहे थे। उनकी नाव जब कौड़ियाला नदी में थी तभी वह अचानक डूब गई।

नाव में सवार थे 22 लोग

नाव में कुल 22 ग्रामीण सवार थे। इनमें से 13 लोग तैरकर सुरक्षित नदी से बाहर निकलने में कामयाब रहे। एक महिला गंभीर रूप से घायल अवस्था में नदी के किनारे झाड़ियों में फंसी हुई मिली जिसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *