Gold Price Today: गोल्ड का रेट फिर घटा, काफी सस्ता हो गया सोना, जानिए आज का ताजा रेट

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 121620 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 111490 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 111340 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

Daily Samvad
4 Min Read
Gold Price Today
Punjab Government
Highlights
  • 24 कैरेट गोल्ड का भाव 121620 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • चांदी 150900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आई
  • पंजाब में सोने का रेट कम हो गया है
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली/जालंधर। Gold Price Today: देश के सर्राफा बाजार में सोना लुढ़कता जा रहा है। एक दिन तेजी देखने के बाद सोने की कीमतें फिर से घट गई है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 121620 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है। पंजाब के जालंधर में 24 कैरेट सोने की कीमत 127514 रुपए प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट के लिए 117474 प्रति 10 ग्राम है।

फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में कटौती की धीमी गति और अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड पर टेंशन कम होने के बाद डॉलर में मजबूती से सोने (Gold) में गिरावट आई है। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने अपनी प्रमुख ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती की है।

Gold Rate Today
Gold Rate Today

शटडाउन के बीच नए आर्थिक आंकड़ा

फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने संकेत दिया है कि निकट भविष्य में नीतिगत दरों में और ढील की संभावना नहीं है। इसकी वजह है कि अमेरिकी सरकार के मौजूदा शटडाउन के बीच नए आर्थिक आंकड़ों का अभाव है। जहां तक अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड की बात है तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर टैरिफ को 10 प्रतिशत घटा दिया है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

अब दर 57 प्रतिशत से घटकर 47 प्रतिशत रह गई है। ट्रंप ने कहा है कि दोनों देश ट्रेड और रेयर अर्थ एलिमेंट्स जैसे मसलों पर कई अहम पॉइंट्स पर एक नतीजे पर पहुंच गए हैं। ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच साउथ कोरिया में मीटिंग हुई। आईए जानते हैं कि देश के अंदर 10 बड़े शहरों में गोल्ड का रेट क्या है।

Gold and Silver Rate
Gold and Silver Rate

दिल्ली में गोल्ड का रेट

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 121620 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 111490 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 111340 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 121470 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पंजाब में गोल्ड का रेट

पंजाब में सोने का रेट कम हो गया है। आज जालंधर (Jalandhar) में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹127,514 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट के लिए ₹117,474 प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट के लिए ₹96,116 प्रति 10 ग्राम है। इसके साथ ही चांदी के दाम में भी गिरावट दर्ज की गई है।

Gold-Silver Price
Gold-Silver Price

देश के बड़े शहरों में सोने का भाव

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 111490 121620
मुंबई 111340 121470
अहमदाबाद 110490 121520
चेन्नई 111340 121470
कोलकाता 111340 121470
हैदराबाद 111340 121470
जयपुर 111490 121620
भोपाल 110490 121520
लखनऊ 111490 121620
चंडीगढ़ 111490 121620

चांदी की कीमत

सोने की तरह ही चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई है। 31 अक्टूबर को सुबह चांदी 150900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई है। विदेशी बाजारों में चांदी का हाजिर भाव 1.21 प्रतिशत बढ़कर 48.14 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। चांदी का रेट आज भी गिर गया है।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *