IND W vs SA W: भारत की बेटियां भी बनीं विश्व चैंपियन, फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को रौंदा, ऐतिहासिक जीत

नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम पर जब दक्षिण अफ्रीका का अंतिम विकेट गिरा तो पूरे देश का जन, गण, मन एक साथ भारत मात की जय से गूंज उठा।

Daily Samvad
5 Min Read
IND W vs SA W
Punjab Government
Highlights
  • 25 साल बाद महिला क्रिकेट को मिला नया विश्व चैंपियन
  • विश्व कप फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराया
  • प्लेयर ऑफ द सीरीज: दीप्ति शर्मा
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नवीं मुंबई। IND W vs SA W: भारत की बेटियों ने इतिहास रच दिया। हर तरफ भारतीय बेटियों की जय जयकार हो रही है। 47 साल का लंबा इंतजार, अधूरे सपने और वर्षों की मेहनत। सबकुछ कर दिखाया भारत की बेटियों ने। रविवार रात भारत (India) के लिए ऐतिहासिक क्षण बन गया।

ये सब कुछ रविवार रात उस एक पल में समा गया जब हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Indian Women’s Cricket Team) ने दक्षिण अफ्रीका (South Africa) को 52 रन से हराकर पहली बार महिला वनडे विश्व कप अपने नाम किया।

IND vs SA CWC25 Final
IND vs SA CWC25 Final

यह सिर्फ एक जीत नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के दिलों में बसी उम्मीदों का चरमोत्कर्ष था। यह आधी आबादी को संबल देने वाली जीत है जो नजीर बन गई उनके लिए जो एक मुकाम हासिल करना चाहती हैं।

IND W vs SA W: भारतीय महिला टीम ने पहली बार जीता वर्ल्ड कप

नवी मुंबई (Navi Mumbai) के डीवाई पाटिल स्टेडियम पर जब दक्षिण अफ्रीका का अंतिम विकेट गिरा तो पूरे देश का जन, गण, मन एक साथ भारत मात की जय से गूंज उठा। इस जीत के साथ भारतीय महिला क्रिकेट ने वो मुकाम छू लिया, जहां अब वह दुनिया के शीर्ष पर खड़ी है।

IND vs SA CWC25 Final cricket
IND vs SA CWC25 Final cricket

भारत ने 1978 में पहली बार महिला विश्व कप (ICC Women’s World Cup 2025) में हिस्सा लिया था। 2005 व 2017 में मिताली राज की कप्तानी में भारत फाइनल तक पहुंचा, पर दोनों बार ट्राफी हाथ से फिसल गई। आखिरकार हरमनप्रीत की कप्तानी में टीम विश्वविजेता बन गई।

बेटियों ने भी विश्व चैंपियन का तमगा पा लिया

महिला टीम की यह पहली आईसीसी ट्राफी है। 1983 में कपिल देव और 2011 में महेंद्र सिंह धौनी की कप्तानी में पुरुष टीम ने वनडे विश्व कप जीता था। अब हरमनप्रीत कौर की अगुआई में बेटियों ने भी विश्व चैंपियन का तमगा पा लिया।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

यह जीत आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 297 रन का स्कोर खड़ा किया जो महिला वनडे विश्व कप फाइनल का दूसरा सर्वोच्च स्कोर है, जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 246 रन पर आलआउट हो गई। कप्तान लौरा वोल्वार्ट (101) ने शतकीय पारी खेली, पर टीम को जीत नहीं दिला पाईं।

ICC Women's World Cup 2025
ICC Women’s World Cup 2025

टी-20 विश्व कप यादें हुई ताजा

महिला टीम की जीत ने 2024 टी-20 विश्व कप की यादें भी ताजा कर दीं, जब रोहित की कप्तानी ने भारत ने दक्षिण अफ्रीका (IND W vs SA W) को हराकर दूसरा टी-20 खिताब जीता था।

नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में रविवार को आईसीसी महिला वनडे विश्व कप जीतने के बाद ट्राफी के साथ मंच पर खुशियां मनाती भारतीय टीम।

भारत की ऐतिहासिक जीत समझें

  • 25 साल बाद महिला क्रिकेट को मिला नया विश्व चैंपियन
  • 47 साल बाद भारत ने जीती अपनी पहली विश्व कप ट्राफी
  • महिला वनडे विश्व कप फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराया
  • 40 करोड़ रुपये मिले भारतीय महिला टीम को
  • 19.77 करोड़ रुपये उपविजेता द. अफ्रीका को मिले
  • 9.89करोड़ रुपये सेमीफाइनल में हारने वाली टीमों को दिए गए
  • 35.27 करोड़ रुपये चैंपियन आस्ट्रेलियाई टीम को मिले थे 2023 वनडे विश्व कप में (इस तरह पुरुषों से ज्यादा इनामी राशि मिली)

मैच इनकी मुट्ठी में

  • प्लेयर ऑफ द सीरीज: दीप्ति शर्मा
  • प्लेयर ऑफ द मैच: शेफाली वर्मा
ICC Women's World Cup 2025 News
ICC Women’s World Cup 2025 News

अद्भुत प्रदर्शन

अद्भुत प्रदर्शन भारत के लिए इस मैच में शेफाली वर्मा ने बल्ले और गेंद से कमाल दिखाया। चोटिल प्रतिका रावल की जगह टीम में शामिल की गईं शेफाली ने 87 रनों की पारी खेलने के साथ ही दो विकेट भी लिए। वहीं दीप्ति शर्मा (58) ने भी अर्धशतक लगाने के अलावा पांच विकेट चटकाए।

PM नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

पीएम मोदी ने कहा कि आईसीसी महिला वनडे विश्व कप फाइनल में भारतीय टीम की शानदार जीत। फाइनल में उनका प्रदर्शन अद्भुत कौशल व आत्मविश्वास से भरा रहा। टीम ने असाधारण टीम वर्क और दृढ़ता दिखाई। हमारी खिलाड़ियों को बधाई। ये ऐतिहासिक जीत भविष्य के चैंपियनों को प्रेरित करेगी।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *