Indonesia Mosque Blast: स्कूल की मस्जिद में हुआ जोरदार ब्लास्ट, 54 घायल, कई की हालत गंभीर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, इंडोनेशिया। Indonesia Mosque Blast: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि एक स्कूल की मस्जिद में जबरदस्त ब्लास्ट हो गया है जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है।

मिली जानकारी के मुताबिक इंडोनेशिया (Indonesia) की राजधानी जकार्ता में एक स्कूल परिसर के अंदर विस्फोट हुआ। बताया जा रहा है कि ये विस्फोट एक मस्जिद के अंदर चलने वाले स्कूल में शुक्रवार की नमाज़ के दौरान हुए।

54 लोग घायल

इस हादसे में 54 लोग घायल हो गए है जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं कईयों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उत्तरी जकार्ता के केलापा गाडिंग में जुम्मे की नमाज के वक्त विस्फोट हुआ।

Indonesia Mosque Blast
Indonesia Mosque Blast

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

पुलिस प्रमुख ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया है कि कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं लेकिन कुछ लोग बुरी तरह झुलस गए हैं और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मस्जिद को चारों तरफ से घेर लिया है और राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

जांच में जुटी पुलिस

अभी तक विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं घटनास्थल पर तैनात बम निरोधी दस्ते को मस्जिद के पास खिलौना राइफलें और एक खिलौना बंदूक मिली। पुलिस अभी भी विस्फोटों के कारणों का पता लगाने के लिए घटनास्थल की जांच कर रही है।



















Leave a Comment