Punjab: पंजाब के मशहूर कारोबारी को CBI ने जारी किया समन, जल्द हो सकती गिरफ्तारी, रडार पर कई IPS-IAS अफसर

सी.बी.आई. ने निलंबित डी.आई.जी. हरचरण सिंह भुल्लर की बेनामी संपत्तियों की जानकारी हासिल करने के लिए पटियाला (Patiala) के प्रॉपर्टी डीलर भूपिंदर सिंह को समन जारी कर जांच में शामिल होने को कहा है।

Muskaan Dogra
3 Min Read
DIG Harcharan Singh Bhullar
Highlights
  • सी.बी.आई. ने भूपिंदर सिंह को जारी किया समन
  • भूपिंदर सिंह ने भुल्लर का पैसा किया निवेश
  • संपत्ति के दस्तावेज और विदेशी सामान मिला
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Ex DIG Harcharan Singh Bhullar CBI Case: पंजाब पुलिस के पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर (Harcharan Singh Bhullar) के रिश्वत केस में बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि भुल्लर की वजह से पंजाब का नामी कारोबारी अब CBI की रडार पर आ गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक सी.बी.आई. ने निलंबित डी.आई.जी. हरचरण सिंह भुल्लर (Harcharan Singh Bhullar) की बेनामी संपत्तियों की जानकारी हासिल करने के लिए पटियाला (Patiala) के प्रॉपर्टी डीलर भूपिंदर सिंह को समन जारी कर जांच में शामिल होने को कहा है।

Harcharan Singh Bhullar
Harcharan Singh Bhullar

भूपिंदर ने भुल्लर का पैसा निवेश किया

CBI द्वारा शुरुआती जांच में सामने आया है कि प्रॉपर्टी डीलर भूपिंदर ने निलंबित डी.आई.जी. भुल्लर का पैसा निवेश किया है। जिसके चलते सी.बी.आई. ने भूपिंदर सिंह को समन जारी किया है। माना जा रहा है कि जल्द ही CBI भूपिंदर को गिरफ्तार कर सकती है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

पंजाब के DIG के घर छापा, 3 बैग में भरे 5 करोड़ कैश बरामद, लग्जरी घड़ियां भी मिली
पंजाब के DIG के घर छापा, 3 बैग में भरे 5 करोड़ कैश बरामद, लग्जरी घड़ियां भी मिली

बता दे कि सी.बी.आई. ने 3 नवंबर को भूपिंदर से पूछताछ के बाद उसके दफ्तर और घर पर छापेमारी की थी, जहां से संपत्ति के दस्तावेज और विदेशी सामान भी मिला था। सी.बी.आई. को पता चला था कि भूपिंदर ने आई.ए.एस. व आई.पी.एस. अधिकारियों के करोड़ों रुपये की संपत्तियां निवेश की हैं।

अमित शाह की नजर में 50 IPS-IAS अधिकारी

वहीं दूसरी तरफ पंजाब (Punjab) के 50 IPS-IAS अधिकारी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) की नजर में हैं जिससे उनकी अब उनकी मुश्किलें बढ़ने वाली है। बताया जा रहा है कि इन अधिकारियों के लिंक पूर्व DIG भुल्लर और कृष्नु से सामने आए है।

पंजाब के DIG के घर छापा, 3 बैग में भरे 5 करोड़ कैश बरामद, लग्जरी घड़ियां भी मिली
पंजाब के DIG के घर छापा, 3 बैग में भरे 5 करोड़ कैश बरामद, लग्जरी घड़ियां भी मिली

बताया जा रहा है कि DIG भुल्लर रिश्वत केस के बाद CBI की जांच के जरिए केंद्र सरकार के पास ऐसे कई सबूत हाथ लगे हैं, जिससे साफ हो रहा है कि प्रदेश में कई IPS-IAS अधिकारियों ने बेनामी जायदादों में पैसा लगाया हुआ है। इस खबर के बाद अफसरों में हड़कंप मच गया है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *