Punjab News: पंजाब के मशहूर कारोबारी को जान से मारने की धमकी, फोन कर मांगी रंगदारी

मोहाली (Mohali) में ज्वेलर्स को जान से मारने की धमकी मिली है। ज्वेलर्स की पहचान अनमोल के रूप में हुई है बताया जा रहा है कि मोहाली के अनमोल ज्वेलर को रंगदारी की कॉल आई है।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Punjab Government
Highlights
  • ज्वेलर्स को जान से मारने की धमकी
  • अमृतसर का रहने वाला है आरोपी
  • पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, मोहाली। Punjab News: पंजाब (Punjab) में अपराध के मामले दिन व दिन बढ़ते जा रहे है। आए दिन गोलीबारी, लूट, चोरी और लोगों को जान से मारने की धमकी मिलती रहती है ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है।

ज्वेलर्स को जान से मारने की धमकी

मिली जानकारी के मुताबिक मोहाली (Mohali) में ज्वेलर्स को जान से मारने की धमकी मिली है। ज्वेलर्स की पहचान अनमोल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मोहाली के अनमोल ज्वेलर को रंगदारी की कॉल आई है।

Punjab News: पंजाब के मशहूर कारोबारी को जान से मारने की धमकी, फोन कर मांगी रंगदारी

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

वहीं आरोपी की पहचान अजूबा के रूप में हुई है जो अमृतसर का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने फोन कर अनमोल को धमकी दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने दो लाख रुपए की मांग की थी।

मजदूरी करता था आरोपी

मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी मजदूरी करता था। पुलिस अब पूरे मामले की पड़ताल कर रही है कि आखिर उसने ऐसा क्यों किया। वहीं पुलिस ने व्यापारियों से अपील की है कि अगर किसी कारोबारी को रंगदारी की कॉल आती है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *