Tarn Taran By Election: तरनतारन में पुलिस पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप, खत्म हुई वोटिंग, पुलिस ने बंद किए पोलिंग बूथ के गेट

तरनतारन में शाम के 6 बजते ही पुलिस ने पोलिंग बूथों के गेट बंद कर दिए। आयोग की ओर से काफी पुख्ता प्रबंध किए थे। 5 बजे तक 59.28% वोटिंग हुई है।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Tarn Taran By Election
Punjab Government
Highlights
  • पंजाब में एक सीट पर उप चुनाव हुआ संपन्न
  • तरनतारन उपचुनाव में अकाली नेताओं ने लगाया आरोप
  • विधायक डॉ. कश्मीर सिंह के निधन से खाली हुई थी सीट
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 294 शब्द|📅 27 Nov 2025

डेली संवाद, तरनतारन। Tarn Taran By Election: पंजाब (Punjab) की तरनतारन विधानसभा सीट में उपचुनाव के लिए मतदान खत्म हो गया है। सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे खत्म हो गया है। मतदान के दौरान अकाली दल खासा एग्रेसिव रहा। अकाली नेताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस अफसरों ने बूथ कैप्चरिंग की है।

बंद हुए पोलिंग बूथों के गेट

पंजाब (Punjab) में एक सीट पर उपचुनाव संपन्न हुआ। तरनतारन (Tarn Taran) में शाम के 6 बजते ही पुलिस ने पोलिंग बूथों के गेट बंद कर दिए। चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से काफी पुख्ता प्रबंध किए थे। 5 बजे तक 59.28% वोटिंग हुई है।

 पोलिंग बूथ हुआ बंद
पोलिंग बूथ हुआ बंद

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

आपको बता दें कि विधानसभा हलका 021-तरनतारन (Tarn Taran) में कुल मतदाताओं की संख्या 1,92,838 है। इनमें 1,00,933 पुरुष मतदाता, 91,897 महिला मतदाता और 8 तीसरे लिंग के मतदाता शामिल हैं। नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

Tarn Taran By Election
Tarn Taran By Election

पुलिस पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप

वहीं इस दौरान अकाली दल (Akali Dal) के नेताओं ने पुलिस पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाया है। बता दें कि तरनतारन से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक डॉ. कश्मीर सिंह (Dr. Kashmir Singh) के निधन के बाद यह सीट खाली हो गई थी, जिसके चलते यह उपचुनाव (By Election) कराया जा रहा है।

इससे पहले अकाली दल के पार्षदों और नेताओं को गिरफ्तार किया गया था। जिससे अकाली दल ने चुनाव आयोग से शिकायत की। जिस पर तरनतारन (Tarn Taran) की एसएसपी (SSP) रवजोत ग्रेवाल को चुनाव आयोग ने सस्पैंड कर दिया।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *