Mission Chaddi Kala: मिशन चढ़दी कला ने पंजाब भर में बाढ़ प्रभावित परिवारों को पहुंचाई बड़ी राहत

Daily Samvad
4 Min Read
Mission Chaddi Kala brings huge relief to flood-affected families
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 587 शब्द|📅 27 Nov 2025

डेली संवाद, चंडीगढ़। Mission Chaddi Kala: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने राज्य के 1012 गांवों में राहत वितरण प्रक्रिया को सफलतापूर्वक मुकम्मल कर लिया है। जनता के कल्याण के प्रति अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराते हुए राज्य सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि हर पात्र परिवार को उनके घरों, फसलों और पशुओं के नुकसान के लिए समय पर मुआवजा मिले।

हर प्रभावित परिवार तक राहत मिले

इस संबंध में जानकारी देते हुए आज यहां एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब (Punjab) देश का पहला राज्य बन गया है जिसने रिकॉर्ड समय में सबसे अधिक मुआवजा वितरित किया है और सरकार द्वारा “मिशन चढ़दी कला” के तहत करोड़ों रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है ताकि हर प्रभावित परिवार तक राहत पहुंचाई जा सके।

Mission Chaddi Kala brings huge relief to flood-affected families
Mission Chaddi Kala brings huge relief to flood-affected families

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए क्षतिग्रस्त घरों के लिए वित्तीय सहायता 6,500 रुपये से बढ़ाकर 40,000 रुपये प्रति घर कर दी है। देश के इतिहास में पहली बार पंजाब ने अपने किसानों को एक प्रगतिशील पहल “जिसदा खेत, उसदी रेत” के तहत अपने खेतों से रेत निकालने का अधिकार दिया है, जिससे किसान अपनी भूमि को पुनः बहाल कर सकें और अगले बुवाई सीजन के लिए खेतों को तैयार कर सकें।

किसानों को प्रति एकड़ मुआवजा देने का निर्णय

राज्य सरकार ने फसल नुकसान के लिए प्रभावित किसानों को प्रति एकड़ 20,000 रुपये मुआवजा देने का निर्णय लिया है, जो अब तक देश में दिया गया सबसे अधिक फसली मुआवजा है। प्रभावित परिवारों की आजीविका को बहाल करने के उद्देश्य से पशुहानि के लिए प्रति दुग्धारू पशु 37,500 रुपये, प्रति गैर-दुग्धारू पशु 32,000 रुपये, प्रति बछड़ा 20,000 रुपये और प्रति पोल्ट्री पक्षी 100 रुपये मुआवजा निर्धारित किया गया है।

Punjab News: पंजाब के किसानों के सामने अब नई मुसीबत

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

उन्होंने बताया कि जिलों में राहत वितरण को तेज करते हुए आज पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने दिड़बा हलके के 11 गांवों के 81 बाढ़ प्रभावित किसानों को 22.71 लाख रुपये की मुआवजा राशि के मंजूरी पत्र सौंपे। कैबिनेट मंत्री एवं आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने सुनाम के 11 गांवों के 82 प्रभावित परिवारों को 17.47 लाख रुपये वितरित किए।

5.15 करोड़ रुपये के मंजूरी पत्र सौंपे

अजनाला में विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने कई गांवों के 594 परिवारों को 2.09 करोड़ रुपये दिए, जबकि महल कलां हलके में विशेष अधिकार समिति के चेयरमैन कुलवंत सिंह पंडोरी ने 27 लाभार्थियों को 5.49 लाख रुपये वितरित किए, जिससे महल कलां हलके में कुल 41 बाढ़ पीड़ितों को 9.82 लाख रुपये का मुआवजा दिया गया है।

Mission Chaddi Kala: मिशन चढ़दी कला ने पंजाब भर में बाढ़ प्रभावित परिवारों को पहुंचाई बड़ी राहत

घनौर हलके में विधायक गुरलाल घनौर और पी.आर.टी.सी. के चेयरमैन रंजोध सिंह हडाना ने 3,478 एकड़ फसली क्षेत्र के नुकसान के मुआवजे के रूप में 11 बाढ़ प्रभावित गांवों के 2,113 लाभार्थियों को 5.15 करोड़ रुपये के मंजूरी पत्र सौंपे।

बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा वितरित किया

भदौर हलके में विधायक लाभ सिंह उग्गोके ने 16 गांवों के बाढ़ प्रभावित किसानों को 32 लाख रुपये वितरित किए। बाढ़ प्रभावित लोगों ने पंजाब सरकार का कठिन समय में उनके साथ डट कर खड़े रहने के लिए धन्यवाद किया।

Flood in Punjab
Flood in Punjab

नवांशहर में भी राहत राशि वितरित करते हुए आप नेता ललित मोहन पाठक और एसडीएम श्रीमती अनमजोत कौर ने प्रभावित परिवारों को चेक सौंपे, जबकि बल्लाचौर में विधायक श्रीमती संतोष कटारिया और एसडीएम श्रीमती कृतिका गोयल ने बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा वितरित किया।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *