War on Drugs: पंजाब पुलिस ने 1.5 लाख रुपये की ड्रग मनी सहित नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read
Police
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। War on Drugs: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर नशामुक्त पंजाब बनाने के लिए चलाए जा रहे “युद्ध नशों विरुद्ध” अभियान के 255वें दिन पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने आज राज्यभर में 311 स्थानों पर छापेमारी की। इन कार्रवाइयों के दौरान 68 FIR दर्ज कर 102 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

102 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया

इसके साथ ही, पिछले 255 दिनों में अब तक गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की कुल संख्या 36,186 तक पहुँच गई है।इन छापों के परिणामस्वरूप गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्जे से 1.4 किलोग्राम हेरोइन, 1.4 किलोग्राम अफीम, 828 नशीली गोलियाँ और 1.52 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।

ARREST

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और एस.एस.पी. को पंजाब को नशामुक्त राज्य बनाने के निर्देश दिए हैं। नशों के खिलाफ इस अभियान की निगरानी के लिए पंजाब सरकार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कैबिनेट उप-समिति भी गठित की है।

337 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की

इस ऑपरेशन के दौरान 61 गैज़ेटेड अधिकारियों की देखरेख में 900 से अधिक पुलिस कर्मियों की 120 से अधिक टीमें राज्यभर में 311 स्थानों पर छापेमारी में शामिल रहीं। उन्होंने आगे बताया कि दिन भर चले इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 337 संदिग्ध व्यक्तियों की भी जांच की।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

यह भी उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार ने नशों के उन्मूलन के लिए तीन-स्तरीय रणनीति – प्रवर्तन, नशामुक्ति और रोकथाम – लागू की है। इसी रणनीति के तहत पंजाब पुलिस ने आज 29 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास का उपचार लेने के लिए राज़ी किया है।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *