Punjab: पंजाब के संगरूर और पटियाला ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, जाने

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab: वर्तमान धान (Paddy) खरीद सीज़न में संगरूर (Sangrur) जिला आमद और खरीद—दोनों ही मामलों में पहले स्थान पर है।

मंडियों में ठोस प्रणाली लागू की

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार (Punjab Govt) ने सुचारू और निर्बाध खरीद सीज़न सुनिश्चित करने की अपनी वचनबद्धता को दोहराते हुए मंडियों में एक ठोस प्रणाली लागू की है, जिसका उद्देश्य किसानों, आढ़तियों और मज़दूरों सहित सभी हितधारकों के हितों की रक्षा करना है।

Paddy Lifiting
Paddy Lifiting

धान की आमद के संबंध में, 11 नवंबर तक मंडियों में कुल 15376697.06 लाख मीट्रिक टन (एल.एम.टी.) धान की आमद हुई, जिसमें से 15269488.62 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है, जो 99 प्रतिशत से अधिक है। जहां तक लिफ्टिंग का संबंध है, तो खरीदी गई फसल में से 13854981.49 मीट्रिक टन धान की लिफ्टिंग की जा चुकी है, जो 90 प्रतिशत से अधिक है।

लिफ्टिंग के मामले में पटियाला सबसे आगे

संगरूर जिले ने 1330792.77 मीट्रिक टन धान की आमद और 1328302.88 मीट्रिक टन खरीद के साथ पहला स्थान हासिल किया है। बठिंडा ने 1303454.28 मीट्रिक टन आमद और 1253400.2 मीट्रिक टन खरीद के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया है, जबकि पटियाला जिला 1120786.79 मीट्रिक टन आमद और 1120772.77 मीट्रिक टन खरीद के साथ तीसरे स्थान पर है।

Jalandhar administration lifted more than 32 thousand metric tonnes of paddy in a day
Paddy Lifting

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

लिफ्टिंग के मामले में, पटियाला अब तक 1087806.56 मीट्रिक टन धान की लिफ्टिंग के साथ पहले स्थान पर है, संगरूर 1083766.01 मीट्रिक टन के साथ दूसरे स्थान पर है और बठिंडा ने 1070364.39 मीट्रिक टन लिफ्टिंग के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है।



















Leave a Comment