डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब में न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी है। गुरुवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। इस बीच, राज्य के अधिकांश शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहा।
वहीं बदलते मौसम के बीच राज्य में पराली जलाने के मामले बढ़ रहे हैं और प्रदूषण भी दम घोंट रहा है। पंजाब (Punjab) में लगातार प्रदूषण भी बढ़ रहा है जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में तापमान में 0.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार
गुरुवार को सभी शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आसपास रहा। अमृतसर में 25.7 डिग्री, लुधियाना में 26.5 डिग्री, पटियाला में 27 डिग्री, पठानकोट में 26.5 डिग्री और बठिंडा में 29.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। पंजाब में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री रहा जो फरीदकोट में दर्ज किया गया।






