Punjab: पंजाब में बड़ी वारदात, RSS नेता के पोते की गोली मारकर हत्या; CCTV में कैद हुई सारी घटना

पंजाब में वारदातें थमने का नाम नहीं ले रहे है। पंजाब के फिरोजपुर से एक बड़ी वारदात सामने आई है। खबर है की RSS नेता के पोते की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
Highlights
  • पंजाब में बड़ी वारदात
  • RSS नेता के पोते की गोली मारकर हत्या
  • CCTV में कैद हुई सारी घटना
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Punjab: पंजाब में वारदातें थमने का नाम नहीं ले रहे है। पंजाब के फिरोजपुर से एक बड़ी वारदात सामने आई है। खबर है की RSS नेता के पोते की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। युवक मेन बाजार में अपने बच्चों को स्कूल से लाने जा रहा था। गोली की आवाज सुनकर बाजार में अफरातफरी मच गई।

2 अज्ञात हमलावरों ने की फायरिंग

इसके बाद आसपास के लोग नवीन को अस्पताल ले गए। अब इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। पीछे से अचानक आए 2 बदमाशों ने उसके सिर में गोली मार दी। गोली लगने के बाद युवक वहीं गिर पड़ा। अस्पताल में ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद भाजपा नेताओं ने जमकर हंगामा किया।

Grandson of an RSS leader was shot dead by criminals in Ferozepur
Grandson of an RSS leader was shot dead by criminals in Ferozepur

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

पुलिस (Police) अब मामले में टारगेट किलिंग के एंगल से भी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी से आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही इन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। घटना के समय नवीन अपनी दुकान की तरफ जा रहा था। तभी 2 अज्ञात हमलावर वहां आए। उन्होंने हथियार निकालकर युवक पर फायरिंग शुरू कर दी।

भाजपा नेताओं ने नारेबाजी की

फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार ने अपनी-अपनी दुकानों के शटर गिरा दिए। सभी घटनास्थल पर पहुंच गए। इसके बाद मौके पर पहुंचे भाजपा नेताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नेताओं ने कहा कि पिछले हफ्ते भी यहां फायरिंग की घटना हुई थी।

भाजपा पंजाब प्रधान बोले- आप सरकार की फिर पोल खुली

भाजपा के प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ ने मामले में ट्वीट कर कहा कि नवीन की हत्या ने आम आदमी सरकार के राज में कानून व्यवस्था की फिर पोल खोल दी है।

AAP समर्थक गैंगस्टर सरकार चला रहे हैं। सीएम भगवंत मान अपनी जिम्मेदारी निभाने में असफल हैं। उन्होंने पंजाब को लावारिस छोड़ दिया। आज पंजाब के लोग दहशत के माहौल में जीने के लिए मजबूर हैं।

नवनीत बिट्टू पोस्ट कर सरकार को घेरा

केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने घटा पर कहा कि पंजाब में अपराध को नियंत्रित करने में विफल होने पर अगर पुलिस अधिकारियों को निलंबित किया जा रहा है, तो फिर फिरोजपुर में हुई हत्या के लिए कौन जिम्मेदार है? इसके लिए सीएम भगवंत मान भी जवाबदेह है। उन्हें भी इस्तीफा देना चाहिए।

The accused flee after firing shots in Ferozepur marke
The accused flee after firing shots in Ferozepur marke

पुलिस CCTV से करेगी आरोपियों की पहचान

सिटी पुलिस ने घटनास्थल की दुकानों में लगे CCTV से फुटेज जुटाई है। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर पहचान की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में रखवाया गया है। आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *