PR In Canada: कनाडा में PR हासिल करना हुआ मुश्किल, सरकार ने लाखों पंजाबी युवाओं के रद्द किए Visa

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, कनाडा। PR In Canada: अगर आप भी कनाडा (Canada) जाकर वहां पढ़ाई और उसके बाद जॉब करने के बारे में सोच रहे है तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। दरअसल कनाडा ने कई पंजाबी युवाओं के वीजा (Visa) आवेदन रद्द कर दिए है।

बंद किया प्रोग्राम

मिली जानकारी के मुताबिक कनाडा (Canada) में पीआर (PR) की उम्मीद कर रहे लाखों भारतीयों को सरकार ने बड़ा झटका दिया है। बताया जा रहा है कि कनाडा सरकार ने Skilled Trades Stream प्रोग्राम को बंद कर दिया है जिससे पीआर की उम्मीद कर रहे लाखों भारतीयों को झटका लगा है।

PR In Canada
PR In Canada

एप्लीकेशन की जा रही वापिस

बताया जा रहा है कि कनाडा (Canada) की ओंटारियो सरकार ने Skilled Trades Stream को बंद कर दिया है। इस प्रोग्राम के तहत ली गई एप्लीकेशन लोगों को अब वापिस की जा रही है। कहा जा रहा है कि लोगों को उनकी फीस और उनकी फाइलें भी जल्द ही वापिस कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

इसके साथ ही सरकार ने बताया कि ये फाइलें पिछले डेढ़ दो सालों से बंद पड़ी थी लेकिन अब इस प्रोग्राम को बंद कर दिया है जिसके चलते इन लोगों को उनकी एप्लीकेशन और उनकी फीस वापीड़ लौटाई जा रही है। सरकार ने कहा कि इस प्रोग्राम में बहुत ज्यादा फ्रॉड हो रहा है जिसके चलते इसको बंद करने का फैसला लिया है।

Study In Canada
Study In Canada

वहीं इस फैसले के खिलाफ कनाडा (Canada) में जोरदार विरोध शुरू हो गया है। युवाओं का आरोप है कि सरकार ने दस्तावेजों की सत्यापन प्रक्रिया का मौका दिए बिना ही एकतरफा आवेदन खारिज कर दिए, जबकि सरकार यह दावा कर रही थी कि उसे एक लाख कुशल श्रमिकों की जरूरत है।



















Leave a Comment