War on Drugs: पंजाब पुलिस ने हेरोइन सहित 66 नशा तस्करों को दबोचा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। War on Drugs: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर राज्य से नशों के पूरी तरह खात्मे के लिए चलाए जा रहे “युद्ध नशों विरुद्ध” अभियान के 267वें दिन पंजाब पुलिस ने आज 282 स्थानों पर छापेमारी की। इन कार्रवाईयों के परिणामस्वरूप राज्यभर में 49 FIR दर्ज कर 66 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

4360 रुपये की ड्रग मनी बरामद

इसके साथ ही 267 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या बढ़कर 37,737 हो गई है। इन छापों के दौरान गिरफ्तार तस्करों के कब्जे में से 5.1 किलो हेरोइन, 1171 नशीली गोलियां और 4360 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और एसएसपी को पंजाब को नशामुक्त राज्य बनाने के निर्देश दिए हैं। पंजाब सरकार ने नशों के विरुद्ध लड़ाई की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी भी बनाई है।

282 स्थानों पर छापेमारी

इस ऑपरेशन के दौरान 56 गज़ेटेड अधिकारियों की देखरेख में 800 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 100 से ज्यादा पुलिस टीमों ने राज्यभर में 282 स्थानों पर छापेमारी की। उन्होंने बताया कि दिनभर चले इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने 297 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की है।

गौरतलब है कि पंजाब सरकार ने राज्य से नशों को खत्म करने के लिए तीन-स्तरीय रणनीति—एन्फोर्समेंट, डी-एडिक्शन और प्रिवेंशन (ई डी पी)—लागू की है और इसी रणनीति के तहत पंजाब पुलिस ने आज 24 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास उपचार के लिए राज़ी किया है।



















Leave a Comment