Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - लाइफस्टाइल - Geyser Power Saving Tips: ठंड में आपका गीजर बढ़ा रहा बिजली बिल? ये हैक्स जानने के बाद आपके भी बचेंगे पैसे

    Geyser Power Saving Tips: ठंड में आपका गीजर बढ़ा रहा बिजली बिल? ये हैक्स जानने के बाद आपके भी बचेंगे पैसे

    Mansi JaiswalBy Mansi Jaiswal24 November, 20250
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Geyser Power Saving Tips: ठंड में आपका गीजर बढ़ा रहा बिजली बिल? ये हैक्स जानने के बाद आपके भी बचेंगे पैसे
    Geyser Power Saving Tips
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, नई दिल्ली। Geyser Power Saving Tips: उत्तर भारत में जैसे-जैसे तापमान गिरने लगता है, वैसे-वैसे हीटर और गीजर जैसे गैजेट्स का इस्तेमाल बढ़ जाता है। सर्दियों का मौसम शुरू हो चूका है ऐसे में घर में गर्म पानी की जरूरत बढ़ जाती है। ऐसे में गीजर का इस्तेमाल काफी बढ़ जाता है, लेकिन गीजर के ज्यादा इस्तेमाल से बिजली का बिल भी लगातार बढ़ता है। लेकिन सर्दियों की ये सुविधा कई बार भारी बिजली बिल के साथ आती है, जो हजारों रुपये तक पहुंच सकता है।

    बहुत से लोग तो ये मान लेते हैं कि गीजर इस्तेमाल करने से बिजली का बिल जरूर बढ़ेगा। लेकिन आज हम आपको कुछ स्मार्ट तरीके बताएंगे जिन्हें अपनाकर आप अपनी बिजली की खपत कम कर सकते हैं और आसानी से गीजर इस्तेमाल कर सकते हैं और हर महीने अपने बिजली के बिल में काफी बचत कर सकते हैं।

    टाइमर या स्मार्ट स्विच का यूज

    अगर गीजर पूरे दिन चलता रहेगा, तो इससे बिजली का बिल जरूर बढ़ेगा। लेकिन, आप टाइमर या स्मार्ट प्लग का इस्तेमाल करके अपने गीजर को स्मार्ट बना सकते हैं। इससे गीजर सिर्फ तय समय पर ही चालू रहेगा और बिजली बर्बाद नहीं होगी। आप इसे सुबह नहाने से 15-20 मिनट पहले चालू कर सकते हैं और इस्तेमाल के बाद बंद कर सकते हैं। इससे आपकी बहुत बिजली बचेगी।

    सही टेम्परेचर करें सेट

    बहुत से लोग अपने गीजर को ज्यादा तापमान पर सेट करके छोड़ देते हैं, जिससे बिजली की खपत तेजी से बढ़ जाती है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि घरेलू इस्तेमाल के लिए 50 से 55 डिग्री सेल्सियस का तापमान सही रहता है। इससे पानी ठीक से गर्म होता है और बिजली भी बचती है।

    यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

    5 स्टार रेटिंग

    अगर आप कोई नया गीजर खरीद रहे हैं, तो कम से कम 4 या 5 स्टार BEE रेटिंग वाला गीजर खरीदें। ऐसे गीजर कम बिजली खर्च करते हैं और लंबे समय तक बेहतर परफॉर्मेंस भी देते हैं। शुरुआत में ये थोड़े महंगे लग सकते हैं, लेकिन समय के साथ ये आपके बिजली के बिल में काफी बचत करने में आपकी मदद करेंगे।

    ऑटो-कट फीचर वाला गीजर चुनें

    ज्यादातर लोग गीजर को लंबे समय तक ऑन छोड़ देते हैं, जिससे बिजली की अनावश्यक खपत होती है।अगर आपके गीजर में ऑटो-कट या टाइमर फीचर है, तो यह पानी के तय तापमान पर पहुंचते ही अपने आप बंद हो जाता है। इससे ओवरहीटिंग भी नहीं होती और बिजली की काफी बचत होती है। इसलिए, अगर आप नया गीजर खरीदने जा रहे हैं तो उसमें ऑटो-कट फीचर जरूर देखें।

    समय-समय पर सर्विस कराएं

    ज्यादातर लोग गीजर की सर्विस को नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि यह इसकी परफॉर्मेंस और बिजली खपत दोनों पर असर डालता है।

    नियमित सर्विस से

    • पानी जल्दी गर्म होता है
    • बिजली कम लगती है
    • टैंक में जमा स्केलिंग खत्म होती है

    साल में एक बार गीजर की सर्विस कराने से उसकी एफिशिएंसी और लाइफ दोनों बढ़ जाती हैं।

    बिजली बचाने के एक्स्ट्रा टिप्स

    • गीजर इस्तेमाल के बाद तुरंत बंद कर दें
    • पाइप को इंसुलेट करें ताकि गर्मी बाहर न निकले
    • बहुत ज्यादा गर्म पानी से न नहाएं, इससे बिजली ज्यादा लगती है
    • छोटे कामों के लिए गीजर की जगह इमर्शन रॉड का इस्तेमाल करें


















    No related posts.

    Daily News Daily Update Geyser Geyser Power Saving Tips Hindi News Latest News Lifestyle News Power Saving Tips Today Hindi NEWS Winter
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticlePunjab News: पंजाब के युवक की विदेश में संदिग्ध हालातों में मौत, मची चीख-पुकार
    Next Article UP News: सीएम योगी ने प्रत्येक पीड़ित की सुनी शिकायतें, अधिकारियों को दिए सख्त आदेश
    Mansi Jaiswal
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।

    Related Posts

    Dehradun PANACEA Hospital: अस्पताल में लगी भयानक आग, एक मरीज की मौत; कई गंभीर घायल

    20 May, 2026

    Punjab News: पंजाब की राजनीति में भूकंप, अकाली दल के बड़े नेता ने दिया इस्तीफा

    20 May, 2026

    Punjab Weather Update: पंजाब में भीषण गर्मी का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

    20 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    पंजाब

    Punjab Weather Update: पंजाब में भीषण गर्मी का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

    By Muskaan Dogra20 May, 20260

    Punjab: भगवंत मान सरकार की ओर से गांव से बिजली की तारों को अंडरग्राउंड करने के प्रोजेक्ट की शुरुआत, किसानों को बड़ी राहत मिलेगी

    Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 10 रिश्वतखोरी के मामलों में 12 सरकारी कर्मचारियों को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

    Punjab News: BKI समर्थित मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति काबू , दो हैंड ग्रेनेड बरामद

    Punjab News: जनगणना 2027 के फॉर्म से अनुसूचित जातियों के लिए आपत्तिजनक शब्द हटाने की मांग, पंजाब एससी आयोग ने राष्ट्रीय आयोग से की मुलाकात

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.