Punjab Weather: पंजाब के 6 जिलों में अलर्ट जारी, कोल्ड वेव को लेकर मौसम विभाग की पढ़ें एडवाइजरी

अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में करीब 2 डिग्री की बढ़ोतरी होने का अनुमान है, जिसके बाद इसमें फिर से गिरावट आ सकती है। वहीं अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Weather
Highlights
  • 7 दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना
  • चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज
  • मौसम विभाग ने जारी कि चेतावनी

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather old Wave Yellow Alert News Update: पंजाब में ठंड ने जोर पकड़ लिया है। मौसम विभाग ने आज राज्य के छह जिलों—फाजिल्का, मुक्तसर साहिब, बठिंडा, फरीदकोट, जालंधर और मोगा—में कोल्ड वेव (शीत लहर) का येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब (Punjab) में बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे तापमान सामान्य स्तर के करीब पहुंच गया है।

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update

फरीदकोट सबसे ठंडा

फरीदकोट आज राज्य का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज हुआ।

मौसम शुष्क रहने की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब में अगले 7 दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम धुंध छाई रह सकती है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत

अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में करीब 2 डिग्री की बढ़ोतरी होने का अनुमान है, जिसके बाद इसमें फिर से गिरावट आ सकती है। वहीं अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update

कई शहरों का AQI 100 पार

ठंड के साथ-साथ पंजाब और चंडीगढ़ में वायु गुणवत्ता भी खराब हो रही है। अधिकांश स्थानों पर AQI 100 के पार दर्ज किया गया है।

शहर की हवा प्रदूषित

  • अमृतसर: AQI 114
  • बठिंडा: 78
  • जालंधर: 128
  • खन्ना: 109
  • मंडी गोबिंदगढ़: 123
  • पटियाला: 148
  • रूपनगर: 60
  • चंडीगढ़ में भी हवा प्रदूषित पाई गई—
  • सेक्टर-22: AQI 84
  • सेक्टर-25: 107
  • सेक्टर-53: डेटा उपलब्ध नहीं
Punjab Weather Update
Punjab Weather Update

मौसम विभाग की सलाह

राज्य में बढ़ती ठंड और बिगड़ती हवा की गुणवत्ता को देखते हुए विशेषज्ञों ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है, खासकर सुबह और देर शाम बाहर निकलने से बचने की।















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *