War On Drugs: 1.5 किलो हेरोइन सहित 74 नशा तस्कर काबू

Daily Samvad
2 Min Read
Police
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। War On Drugs: पंजाब से नशों का पूरी तरह सफाया करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत चलाए जा रहे “युद्ध नशों विरुद्ध” मुहिम के 274वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में व्यापक कार्रवाई की। राज्य के 278 विभिन्न स्थानों पर एक-साथ छापेमारी करते हुए पुलिस ने 59 नई FIR दर्ज कीं और 74 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया।

सब-कमेटी भी गठित की

इसके साथ ही 274 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की कुल संख्या बढ़कर 38,634 हो गई है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तस्करों के कब्जे से 1.5 किलो हेरोइन, 1.6 किलो गांजा, 25 किलो भुक्की, 349 नशीली गोलियाँ तथा 4.59 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की है।

War On Drugs: 1.5 किलो हेरोइन सहित 74 नशा तस्कर काबू

यह उल्लेखनीय है कि राज्य को नशामुक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री (Bhagwant Mann) ने सभी पुलिस आयुक्तों, उपायुक्तों और एसएसपीज़ को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। नशा विरोधी मुहिम की उच्च-स्तरीय निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में पाँच सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी भी गठित की गई है।

राज्य में छापेमारी अभियान को अंजाम दिया

आज की इस कार्रवाई में 58 गज़टेड अधिकारियों की निगरानी में 800 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 100 से अधिक पुलिस टीमें शामिल रहीं, जिन्होंने पूरे राज्य में छापेमारी अभियान को अंजाम दिया। दिन भर चली इस मुहिम के दौरान पुलिस ने 308 संदिग्ध व्यक्तियों की भी जाँच की।

War On Drugs: 1.5 किलो हेरोइन सहित 74 नशा तस्कर काबू

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत

पंजाब सरकार द्वारा नशों के उन्मूलन के लिए “ईडीपी — एनफोर्समेंट, डी-एडिक्शन और प्रिवेंशन” की त्रि-आयामी रणनीति लागू की गई है। इसी रणनीति के तहत आज पुलिस ने 39 व्यक्तियों को नशा छोड़ने तथा पुनर्वास हेतु उपचार लेने के लिए तैयार किया, जो इस जंग को सामाजिक स्तर पर और मजबूत बनाता है।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *