PRTC Bus Strike: पंजाब में 5 दिन से सरकारी बसें ठप, यात्रियों को भारी परेशानी

पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी (PRTC) के कांट्रैक्ट वर्करों की हड़ताल पांचवे दिन भी जारी है जिससे सफर करने वाले लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों ने 5 दिनों से सरकारी बसों की आवाजाही रोक रखी है।

Muskaan Dogra
2 Min Read
PRTC Buses
Punjab Government
Highlights
  • कर्मचारियों की हड़ताल पांचवे दिन भी जारी
  • 5 दिनों से सरकारी बसों की आवाजाही रुकी
  • जेलों में बंद कर्मचारियों को रिहा करने की मांग
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। PRTC Bus Strike: पंजाब (Punjab) में रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल आज पांचवे दिन भी जारी है, जिससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

बता दे कि में पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी (PRTC) के कांट्रैक्ट वर्करों की हड़ताल पांचवे दिन भी जारी है जिससे सफर करने वाले लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों ने 5 दिनों से सरकारी बसों की आवाजाही रोक रखी है।

strike
strike
यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत

वही पंजाब रोडवेज वर्कर्स यूनियन के जनरल सेक्रेटरी जुगराज सिंह ने स्पष्ट किया कि कर्मचारियों को अपने नेताओं से आदेश मिला है। उन्होंने कहा, जब तक गिरफ्तार हुए कर्मचारी पूरी तरह से नहीं छोड़े जाते, हड़ताल जारी रहेगी। रिहाई के बाद ही अगला कोई निर्णय लिया जाएगा।

घर का घेराव करेंगे कर्मचारी

बता दें कि कर्मचारी परिवहन मंत्री लालजीत भुल्लर के घर का घेराव करेंगे। ठेका कर्मचारियों की मांग है कि सरकार द्वारा मानी गई मांगों को लागू किया जाए। जेलों में बंद कर्मचारियों को रिहा किया जाए। इसके अलावा, उनकी यह भी मांग है कि बर्खास्त किए गए कर्मचारियों को बहाल किया जाए।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *