Punjab: मुख्यमंत्री के जापान दौरे की शुरुआत, एडोगावा गांधी पार्क में महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab: जापान दौरे के पहले दिन पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज टोक्यो स्थित एडोगावा गांधी पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

महात्मा गांधी ने स्वतंत्रता की लड़ाई जीती

मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) संभवतः विश्व के ऐसे एकमात्र नेता थे, जिन्होंने अहिंसा और शांति की विचारधारा के माध्यम से स्वतंत्रता की लड़ाई जीती। उन्होंने कहा कि हम सभी को, विशेषकर युवाओं को, अहिंसा, सद्भावना और शांति के सिद्धांतों को अपनाकर राष्ट्रपिता द्वारा दर्शाए गए मानवतावादी दर्शन को जीवित रखने के लिए आगे आना चाहिए।

CM Bhagwant Singh Mann
CM Bhagwant Mann

भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि महात्मा गांधी का जीवन, दर्शन और बलिदान सदा एक प्रकाश-स्तंभ की तरह कार्य करता रहेगा और हम सभी को समाज, राज्य और देश की निःस्वार्थ सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

ऐतिहासिक भूमिका निभाई

लोगों से गांधीजी द्वारा बताए गए शांति और अहिंसा के मार्ग पर चलने की अपील करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि समानता-आधारित समाज के निर्माण के लिए यह अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि गांधीजी एक महान राजनेता और जागरूक व्यक्तित्व थे।

Mahatma Gandhi
Mahatma Gandhi
यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत

उन्होंने पूरी दुनिया का भ्रमण कर प्रेम, शांति और अहिंसा के अपने दर्शन का प्रसार किया। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राष्ट्रपिता ने स्वतंत्रता संग्राम को जनांदोलन में बदलकर भारत को स्वतंत्र कराने में अत्यंत महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक भूमिका निभाई।

आज के विश्व में अत्यंत महत्ता

मुख्यमंत्री ने कहा कि देशवासी आज के भारत के निर्माण में उनके महान योगदान के लिए सदैव इस महान व्यक्तित्व के ऋणी रहेंगे।

उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया गांधीजी के सत्य, शांति, प्रेम, मित्रता और अहिंसा के संदेश को याद करती है और उनके सिद्धांतों पर चलने के प्रयास भी करती है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि महात्मा गांधी के विचारों की आज के विश्व में अत्यंत महत्ता है, इसलिए हम सभी को इस महान राष्ट्रीय नेता के पदचिह्नों पर चलना चाहिए।



















Leave a Comment