Punjab Weather Update: पंजाब में कड़ाके की ठंड शुरू, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

Muskaan Dogra
1 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब (Punjab) और चंडीगढ़ (Chandigarh) में शीतलहर चल रही है। पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं के कारण तापमान गिर रहा है। सुबह और शाम के समय लोगों को ज़्यादा परेशानी हो रही है।

तापमान में गिरावट दर्ज

पिछले 24 घंटों में राज्य के औसत न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। राजस्थान की सीमा से लगे जिलों जैसे फिरोजपुर, फरीदकोट, मुक्तसर, फाजिल्का, मोगा, जालंधर और मानसा में आज राज्य के कुछ स्थानों पर शीतलहर जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत

मौसम विभाग (IMD) अनुसार, मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। उत्तरी पाकिस्तान और पंजाब के ऊपर एक उच्च ऊंचाई वाला चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र सक्रिय है। अगले सात दिनों तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update

राज्य के कुछ इलाकों में हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है। अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। राज्य के कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना है।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *