Punjab Weather Update: पंजाब में शीतलहर का अलर्ट, आने वाले दिनों में बढ़ेगा कोहरा

Muskaan Dogra
2 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब (Punjab) और चंडीगढ़ (Chandigarh) में शीतलहर चल रही है। सुबह और शाम का तापमान काफ़ी ठंडा हो गया है। पंजाब के आठ ज़िलों में आज शीतलहर का येलो अलर्ट जारी है। कोहरा भी शुरू हो गया है और आने वाले दिनों में और कोहरा पड़ने की संभावना है।

पिछले 24 घंटों में राज्य के तापमान में 0.6 डिग्री की गिरावट आई है, जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले सात दिनों तक बारिश नहीं होगी और मौसम शुष्क रहेगा। राज्य के कुछ इलाकों में हल्का से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत

अगले तीन दिनों तक रात का तापमान अपेक्षाकृत समान रहेगा, इसमें कोई खास बदलाव नहीं होगा। कुछ जगहों पर तापमान और भी कम हो सकता है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तरी पंजाब और आसपास के इलाकों में ऊपरी हवा में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है।

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update

इस बीच, फिरोजपुर, फरीदकोट, मुक्तसर, फाजिल्का, बठिंडा, मोगा, जालंधर और मोगा में आज शीतलहर का प्रकोप रहेगा। सभी जिलों में न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री से 8.6 डिग्री के बीच रहा। फरीदकोट राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहाँ न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *