Punjab Rail Roko: पंजाब में पुलिस और किसानों के बीच झड़प, माहौल तनावपूर्ण

पंजाब (Punjab) में किसानों ने आज रेलवे ट्रैक जाम करने का ऐलान किया था। लेकिन पंजाब पुलिस ने इसके ऐलान का पता चलते ही शुक्रवार सुबह ही किसान नेताओं के घर पहुंच गई और कई नेताओं को हिरासत में ले लिया गया।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Punjab Rail Roko
Punjab Government
Highlights
  • रेलवे ट्रैक पर किसानों की पुलिस से झड़प
  • किसान नेताओं के घर पहुंची पंजाब पुलिस
  • पुलिस ने कई नेताओं को हिरासत में लिया
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पंजाब। Punjab Rail Roko: पंजाब (Punjab) में किसानों और पुलिस की झड़प होने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में रेलवे ट्रैक पर किसानों की पुलिस से झड़प हुई है जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है।

नेताओं के घर पहुंची पुलिस

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) में किसानों ने आज रेलवे ट्रैक जाम करने का ऐलान किया था। लेकिन पंजाब पुलिस ने इसके ऐलान का पता चलते ही शुक्रवार सुबह ही किसान नेताओं के घर पहुंच गई और कई नेताओं को हिरासत में ले लिया गया।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत

वहीं किसान नेता दिलबाग सिंह, मक्खन सिंह और सुखदेव मगली जैसे नेताओं को घर में ही नजरबंद कर दिया गया है। किसानों की तरफ से लुधियाना, जालंधर और अमृतसर समेत 19 जिलों में 26 जगहों पर रेलवे ट्रैक पर धरना देने की बात की गई थी।

Punjab Rail Roko
Punjab Rail Roko

लुधियाना में जहां पुलिस ने किसानों को रेलवे ट्रैक तक भी जाने नहीं दिया तो वहीं जालंधर में किसानों को डिटेन भी किया गया। इसे लेकर भारतीय किसान मजदूर यूनियन के प्रधान दिलबाग सिंह ने कहा- पुलिस ने रात से ही रेड शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि भगवंत मान मोदी सरकार का दूसरा चेहरा है।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *