Jalandhar News: जालंधर में अवैध रूप से बने बंसल स्वीट्स शॉप पर नगर निगम का चला बुलडोज़र, देखें VIDEO

जवाहर नगर मार्केट में बनी मशहूर बंसल स्वीट्स शॉप (Bansal Sweet Shops) पर नगर निगम (Municipal Corporation) से बड़ी कार्रवाई करते हुए अपना पीला पंजा चला दिया है। बताया जा रहा है कि नगर निगम ने अवैध हिस्से को तोड़ दिया

Muskaan Dogra
2 Min Read
Jalandhar Municipal Corporation Action Bansal Sweet Shops
Punjab Government
Highlights
  • हीट-7 की जगह बनी थी बंसल स्वीट शाप
  • अवैध रूप से बनी स्वीट शाप की निगम में शिकायत
  • नगर निगम की टीम ने की बड़ी कार्रवाई
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar Municipal Corporation Action Bansal Sweet Shops News: पंजाब के जिला जालंधर (Jalandhar) से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर की मशहूर बंसल स्वीट्स शॉप पर नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां पहले हीट सेवन (Heat 7) रेस्टोरेंट हुआ करता था। पिछले दिनों इसे लेकर प्रेस कांफ्रेंस भी हुई थी।

मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) नगर निगम की टीम ने जवाहर नगर मार्केट में बनी मशहूर बंसल स्वीट्स शॉप (Bansal Sweet Shops) पर नगर निगम (Municipal Corporation) से बड़ी कार्रवाई करते हुए अपना पीला पंजा चला दिया है। बताया जा रहा है कि नगर निगम ने अवैध हिस्से को तोड़ दिया। इस दौरान स्वीट शाप के मालिक ने विरोध भी किया।

Jalandhar Municipal Corporation Action Bansal Sweet Shops News
Jalandhar Municipal Corporation Action Bansal Sweet Shops News

एमटीपी के आदेश पर एक्शन

जालंधर नगर निगम (Jalandhar Municipal Corporation) के एमटीपी मेहरबान सिंह (MTP Meharban Singh) और एटीपी रविंदर कुमार की टीम ने ये कार्रवाई की। उन्होंने बताया ये दुकान पूरी तरह से नाजायज कब्ज़े पर बनी हुई थी। इसके साथ ही दुकान प्रबंधन ने न सिर्फ अवैध निर्माण किया, बल्कि सड़क और पार्किंग एरिया पर भी कब्ज़ा कर लिया था।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत

इसी के चलते आज नगर निगम (Jalandhar Municipal Corporation) की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और दुकान पर पीला पंजा चला उसको ध्वस्त कर दिया। इस दौरान नगर निगम अधिकारियों ने कहा है कि शहर में कहीं भी अवैध कब्ज़ा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *