Punjab News: पंजाब में कल्याण ज्वेलर्स पर लगा 1 लाख रुपए का जुर्माना, जाने क्या है मामला

पंजाब के जिला लुधियाना (Ludhiana) में स्थित कल्याण ज्वेलर्स पर 1 लाख रुपए का हर्जाना लगा है। बताया जा रहा है कि मां-बेटे की शिकायत पर ज्वेलर्स पर 1 लाख रुपए का जुर्माना लगा है।

Muskaan Dogra
2 Min Read
लुधियाना में कल्याण ज्वेलर्स पर लगा एक लाख का जुर्माना
Punjab Government
Highlights
  • कल्याण ज्वेलर्स पर 1 लाख रुपए का जुर्माना
  • मां-बेटे की शिकायत पर हुई ये कार्रवाई
  • शोरूम में 22 कैरेट का बता दी 18 कैरेट
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब (Punjab) में कल्याण ज्वेलर्स (Kalyan Jewellers) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है खबर है कि कल्याण ज्वेलर्स पर 1 लाख रुपए का जुर्माना लगा है।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला लुधियाना (Ludhiana) में स्थित कल्याण ज्वेलर्स पर 1 लाख रुपए का हर्जाना लगा है। बताया जा रहा है कि मां-बेटे की शिकायत पर ज्वेलर्स पर 1 लाख रुपए का जुर्माना लगा है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत

दरअसल मां-बेटे ने कल्याण ज्वेलर्स (Kalyan Jewellers) से ज्वेलरी खरीदी थी। उन्होंने शिकायत की कि शोरूम में इसे 22 कैरेट का बताया गया। मगर, उस पर हॉलमार्क स्टैंप नहीं लगी थी।

लुधियाना में कल्याण ज्वेलर्स पर लगा एक लाख का जुर्माना
लुधियाना में कल्याण ज्वेलर्स पर लगा एक लाख का जुर्माना

शोरूम ने नहीं की सुनवाई

जब उन्होंने अपने लेवल पर इसकी बाहरी लैब से जांच कराई तो वह 18 कैरेट के बराबर निकला। इसके बाद उन्होंने इस बारे में शोरूम को बताया तो उन्होंने कोई सुनवाई नहीं की। हालांकि शोरूम ने तर्क दिया कि यह पोल्की ज्वेलरी है, जिसमें हॉलमार्क जरूरी नहीं होता।

इसके अलावा कस्टमर को खरीदारी के वक्त इसके बारे में बता दिया गया था। फोरम उनके तर्क से सहमत नहीं हुआ और एक महीने में हर्जाना न देने पर 8% ब्याज समेत वसूली की चेतावनी दी है।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *