Jalandhar News: जालंधर का सामाजिक कार्यकर्ता गिरफ्तार, अंकुर नरूला के खिलाफ खोला था मोर्चा

तेजस्वी की गिरफ्तारी उस समय हुई जब हाल ही में उन्होंने धर्म परिवर्तन और कथित गैर-कानूनी फंडिंग को लेकर अंकुर नरूला पर तीखे आरोप लगाए थे। तेजस्वी ने बीते दिन ईडी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया था

Daily Samvad
2 Min Read
Arrested
Punjab Government
Highlights
  • पंजाब बचाओ मोर्चा के तेजस्वी गिरफ्तार
  • अंकुर नरूला के खिलाफ खोला था मोर्चा
  • गिरफ्तारी के बाद मिन्हास को मिली जमानत
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर से बड़ी खबर है। जालंधर के सामाजिक कार्यकर्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए सामाजिक कार्यकर्ता ने अंकुर नरूला के खिलाफ मोर्चा खोला था। उन्होंने रोड जाम कर नारेबाजी की थी।

जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) बचाओ मोर्चा के संचालक और जालंधर (Jalandhar) के सामाजिक कार्यकर्ता तेजस्वी मिन्हास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ रोड जाम और सरकारी कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज था।

Tejashwi Minhas
Tejashwi Minhas

धर्म परिवर्तन के खिलाफ मोर्चा

उनकी गिरफ्तारी उस समय हुई जब हाल ही में उन्होंने धर्म परिवर्तन और कथित गैर-कानूनी फंडिंग को लेकर अंकुर नरूला पर तीखे आरोप लगाए थे। तेजस्वी ने बीते दिन ईडी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया था।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत

प्रदर्शन के दौरान मॉडल टाउन पुलिस के साथ तेजस्वी की बहस तेज हो गई थी, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया था। इसे लेकर तेजस्वी ने अदालत में जमानत याचिका दाखिल की थी, लेकिन उनकी बेल याचिका खारिज हो गई थी।

Ankur Narula Ministries
Ankur Narula Ministries

अंकुर नरूला पर आरोप

मामला उस वक्त गर्माया जब तेजस्वी ने ईडी दफ्तर के बाहर प्रेस से बातचीत में पास्टर अंकुर नरूला पर विदेशों से गैर-कानूनी फंडिंग के आरोप लगाए थे। हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *