Blast In Factory: फैक्ट्री में बड़ा धमाका, एक की मौत और दो गंभीर घायल, मचा हड़कंप

हरियाणा (Haryana) के रोहतक (Rohtak) में हिसार रोड स्थित एक फैक्ट्री (यूनिक्विक फास्टनर प्राइवेट लिमिटेड) में बॉयलर फट गया है। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है और दो लोग घायल हो गए है।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Blast
Punjab Government
Highlights
  • रोहतक की फैक्ट्री में फटा बॉयलर
  • मौके पर एक कर्मचारी की मौत
  • अंदर 10 से 12 लोग कर रहे थे काम
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 231 शब्द|📅 10 Dec 2025

डेली संवाद, रोहतक। Blast In Factory: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि फैक्ट्री में बॉयलर फटने से बड़ा हादसा हो गया है जिसमें एक व्यक्ति की मौत और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है।

फैक्ट्री में बॉयलर फटा

मिली जानकारी के मुताबिक हरियाणा (Haryana) के रोहतक (Rohtak) में हिसार रोड स्थित एक फैक्ट्री (यूनिक्विक फास्टनर प्राइवेट लिमिटेड) में बॉयलर फट गया है। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है और दो लोग घायल हो गए है जिनको गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Blast In Factory: फैक्ट्री में बड़ा धमाका, एक की मौत और दो गंभीर घायल, मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत

बताया जा रहा है कि जिस दौरान ये हादसा हुआ उस समय फैक्ट्री के अंदर 10-12 लोग काम कर रहे थे। वहीं मृतक की पहचान बहु अकबरपुर निवासी 54 वर्षीय सतवीर सिंह पुत्र धर्मपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Blast In Factory: फैक्ट्री में बड़ा धमाका, एक की मौत और दो गंभीर घायल, मचा हड़कंप

पुलिस ने दर्ज किया मामला

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच करनी शुरू कर दी है। घायल राजेश ने बताया कि फैक्ट्री में काम चल रहा था और अचानक से बॉयलर का पाइप लीक होने से उसमें आग लग गई। जिसके बाद बॉयलर फट गया।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *