Jalandhar News: जालंधर में डंकी रूट इमिग्रेशन रैकेट पर ED का शिकंजा, इन 3 एजेंटों की करोड़ों की संपत्ति जब्त

जालंधर (Jalandhar) में डंकी रूट (Dunki Route) के जरिए युवाओं को अमेरिका (America) भेजने वाले गैर-कानूनी इमिग्रेशन और मानव तस्करी रैकेट पर इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) ने कार्रवाई की है।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Punjab Government
Highlights
  • डंकी रूट इमिग्रेशन रैकेट पर ED का शिकंजा
  • 3 एजेंटों की 5.41 करोड़ की संपत्ति जब्त
  • परिवार के बैंक खातों को भी किया गया फ्रीज
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 240 शब्द|📅 16 Dec 2025

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में ED ने डंकी रूट से विदेश भेजने वाले ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। खबर है कि ED ने कई फर्जी एजेंटों की करोड़ों की संपत्ति जब्त कर ली है।

मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) में डंकी रूट (Dunki Route) के जरिए युवाओं को अमेरिका (America) भेजने वाले गैर-कानूनी इमिग्रेशन और मानव तस्करी रैकेट पर इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) ने कार्रवाई की है।

donkey route
donkey route
यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत

बताया जा रहा है कि जालंधर ईडी ने इस मामले में तीन एजेंटों की कुल 5.41 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया है। बता दे कि ईडी (ED) की यह कार्रवाई शुभम शर्मा, जगजीत सिंह और सुरमुख सिंह के खिलाफ की गई है।

Donkey-Route
Donkey-Route

लंबे समय से थे सक्रिय

ईडी (ED) के अनुसार, आरोपी लंबे समय से इस नेटवर्क में सक्रिय थे और युवाओं से मोटी रकम वसूल कर उन्हें अवैध रास्तों से विदेश भेजा जा रहा था। तीनों आरोपी हरियाणा के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

Jalandhar News: जालंधर में डंकी रूट इमिग्रेशन रैकेट पर ED का शिकंजा, इन 3 एजेंटों की करोड़ों की संपत्ति जब्त
ED Raid Donkey Route

ईडी अधिकारियों के अनुसार, जब्त की गई संपत्तियों में कृषि भूमि, आवासीय और व्यवसायिक इमारतें शामिल हैं। इसके अलावा आरोपियों और उनके परिवार के सदस्यों के नाम पर मौजूद बैंक खातों को भी फ्रीज किया गया है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *