Jalandhar: पंजाब में कानून-व्यवस्था का अपराधियों ने बना दिया मजाक – सुशील रिंकू

स्कूलों की सुरक्षा यकीनी बनाने की बजाए AAP के हारे हुए नेताओं को सिक्योरिटी दी जा रही है। रक्षा व्यवस्था की लापरवाही के कारण सिद्धू मूसेवाला की हत्या हुई। खेल मैदान में सरेआम जाकर एक कबड्डी खिलाड़ी को गोली मार दी गई। पुलिस इससे भी सबक नहीं ले रही है। 

Daily Samvad
3 Min Read
Sushil Rinku BJP Punjab
Punjab Government
Highlights
  • सरेआम कबड्डी खिलाड़ी को गोली मारी जा रही है
  • स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिल रही है
  • सरकार और पुलिस अपराधियों पर शिकंजा कसने में बेबस
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने कहा है कि पंजाब में कानून व्यवस्था का जनाजा निकल चुका है। कबड्डी खिलाड़ी को सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी जाती है। लोगों से धमका कर फिरौती मांगी जा रही है। स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी जा रही है। इसके सबसे बावजूद अपराधियों पर शिकंजा कसने में पुलिस पूरी तरह से नाकाम रही है।

जालंधर (Jalandhar) के पूर्व सांसद सुशील रिंकू (Sushil Rinku) ने कहा कि स्कूलों में बम ब्लास्ट की धमकी के बाद स्कूल प्रबंधन के साथ साथ अभिभावक डरे हुए हैं, लेकिन पुलिस अभी तक यही नहीं पता लगा सकी है कि ये धमकी कहां से आई है, इसके पीछे कौन साजिश कर रहा है? हैरानी की बात तो यह है कि स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था को यकानी बनाने की बजाए पुलिस आम आदमी पार्टी के उन नेताओं को सुरक्षाकर्मी मुहैया करवा रही है, जो नगर निगम चुनाव तक हार चुके हैं।

Gaurav Yadav IPS DGP Punjab
Gaurav Yadav IPS DGP Punjab

पुलिस और इंटेलीजैंस फेल

सुशील रिंकू ने कहा कि पंजाब पुलिस और इंटैलीजेंस पूरी तरह से इस मामले में फेल साबित हुई है। सुरक्षा व्यवस्था की लापरवाही के कारण सिद्धू मूसेवाला की हत्या हुई। खेल मैदान में सरेआम जाकर एक कबड्डी खिलाड़ी को गोली मार दी गई। पुलिस इससे भी सबक नहीं ले रही है। आज स्कूलों की सुरक्षा को लेकर पुलिस खिलवाड़ कर रही है। स्कूलों की सुरक्षा को लेकर पुलिस कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। जिससे अभिभावकों में अपने बच्चों को लेकर डर है।

यह भी पढ़ें: डंकी रूट का मास्टर माइंड जालंधर में, ED की कार्रवाई के बाद हड़कंप, 12 ट्रेवल एजैंट रडार पर

सुशील रिंकू ने कहा है कि नगर निगम चुनाव हारने तक वाले आम आदमी पार्टी के नेताओं व वर्करों को सिक्योरिटी मुहैया करवाई गई है। लेकिन स्कूलों की सुरक्षा के बारे में न तो सरकार कुछ कर रही है और न स्थानीय पुलिस इसे लेकर कोई गंभीर कदम उठा रही है। सुशील रिंकू ने डीजीपी गौरव यादव से मांग की हैं कि स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त की जाए, जिससे अभिभावकों के मन में जो डर पैदा हुआ है, वह दूर सके।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *