डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar Complaint Regarding Illegal Construction In Ekta Vihar: जालंधर नगर निगम के अफसरों की मिलीभगत से शहर में अवैध निर्माणों की बाढ़ आ गई है। ताजा मामला मिट्ठापुर इलाके के एकता विहार का है। यहां एक बिल्डर्स द्वारा कई कोठियां और दुकानें बनाई जा रही है।
जालंधर के मिट्ठापुर चौक से सटे एकता विहार में एक बिल्डर्स द्वारा अवैध रूप से कई कोठियां और दुकानें बनाई जा रही है। इसी बिल्डर्स द्वारा पहले भी गोल मार्केट और मिट्ठापुर रोड पर कई दुकानें बनाकर नगर निगम के खजाने को भारी चपत लगाई गई है।

निगम कमिश्नर से शिकायत
एकता विहार वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों ने बताया कि निगम अफसरों से शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई जा रही है। लोगों ने कहा कि एरिया में हो रहे अवैध निर्माण को लेकर निगम में लिखित शिकायत दी है। लेकिन एटीपी द्वारा कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: डंकी रूट का मास्टर माइंड जालंधर में, ED की कार्रवाई के बाद हड़कंप, 12 ट्रेवल एजैंट रडार पर
एकता विहार के लोगों ने बताया कि एक प्रॉपटी डीलर व बिल्डर्स द्वारा प्लॉट में क्वार्टर बनाया रहा है जबकि इस प्लॉट के ऊपर से हाई टेंशन तारें गुजर रही है। सोसायटी सदस्यों ने कमिश्नर को शिकायत देकर उक्त अवैध निर्माण बंद करवाने की मांग की।

एटीपी और इंस्पैक्टर की मिलीभगत
एकता विहार वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारी एसएस जोसन ने कहा कि यह रिहायशी एरिया है, जबकि यहां नक्शे के विपरीत निर्माण चल रहा है। उन्होंने कहा कि बिल्डिंग ब्रांच के इंस्पैक्टर और एटीपी की मिलीभगत से उनके इलाके में अवैध क्वार्टर बनाए जा रहे हैं।











