Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - पंजाब - Punjab News: जालंधर में ED का बड़ा एक्शन, प्रमुख कारोबारी के खिलाफ केस दर्ज

    Punjab News: जालंधर में ED का बड़ा एक्शन, प्रमुख कारोबारी के खिलाफ केस दर्ज

    Daily SamvadBy Daily Samvad18 December, 20250
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Punjab News: जालंधर में ED का बड़ा एक्शन, प्रमुख कारोबारी के खिलाफ केस दर्ज
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, जालंधर/फिरोजपुर। Punjab News: Jalandhar ED Probes Malbros Distillery Over Pollution Violations- जालंधर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शराब कारोबारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है। इसे लेकर जालंधर की पीएमएलए (PMLA) स्पेशल कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई गई है। शराब कारोबारी गौतम मल्होत्रा समेत कई लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है।

    पंजाब (Punjab) के फिरोजपुर (Ferozepur) जिले के जीरा क्षेत्र में स्थित शराब बनाने वाली कंपनी मेसर्ज मालब्रोस इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड (Malbros Distillery) की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कंपनी के खिलाफ प्रदूषण फैलाने और अवैध तरीके से कमाई करने के आरोपों की जांच तेज कर दी है।

    FIR
    FIR

    स्पेशल कोर्ट में शिकायत दर्ज

    इस संबंध में जालंधर की पीएमएलए (PMLA) स्पेशल कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत कंपनी, इसके निदेशक गौतम मल्होत्रा और अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ दर्ज की गई है। ED की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि यह जांच पंजाब पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (PPCB) के नियमों के उल्लंघन से जुड़ी हुई है।

    जांच में सामने आया है कि मालब्रोस कंपनी ने फिरोजपुर जिले के जीरा ब्लॉक के गांव मंसूरवाला में अपनी एक इकाई स्थापित की थी। इस इकाई से निकलने वाले गंदे और प्रदूषित पानी को रिवर्स बोरिंग के जरिए जमीन के भीतर छोड़ा गया, जिससे भूजल बुरी तरह दूषित हुआ।

    जमीन में प्रदूषित पानी छोड़ा गया

    ED के अनुसार यह सारा काम बेहद गुप्त तरीके से किया जा रहा था ताकि किसी को इसकी भनक न लगे। केवल भूजल ही नहीं, बल्कि आसपास के किसानों की जमीनों में भी प्रदूषित पानी छोड़ा गया। इसके अलावा एक चीनी मिल के पास भी कंपनी द्वारा निकाला गया दूषित पानी छोड़े जाने के सबूत मिले हैं।

    malbros distillery punjab
    malbros distillery punjab

    इन गतिविधियों के चलते इलाके के जल स्रोतों पर गंभीर असर पड़ा और पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचा। ED का दावा है कि कंपनी ने अपने इन अवैध संचालन के जरिए करीब 80 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके खिलाफ किसान लगातार प्रदर्शनकर रहे हैं।

    पहले भी हो चुकी है ED की कार्रवाई

    यह पहली बार नहीं है जब मालब्रोस कंपनी ED के रडार पर आई हो। इससे पहले 16 जुलाई 2024 को ED ने इस मामले में कंपनी के छह ठिकानों पर छापेमारी की थी। तलाशी के दौरान मालब्रोस इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड और उसके निदेशकों के परिसरों से 78.15 लाख रुपये नकद बरामद किए गए थे।

    यह कार्रवाई भी धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) की धारा 17 के तहत की गई थी। ED ने स्पष्ट किया है कि मामले में आगे की जांच अभी जारी है और आने वाले समय में और खुलासे हो सकते हैं।

    NGT में सरकार का हलफनामा

    करीब एक महीने पहले पंजाब सरकार ने भी इस मामले में बड़ा कदम उठाते हुए नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) में हलफनामा दाखिल किया था।

    इस हलफनामे में सरकार ने पहली बार स्वीकार किया कि जीरा स्थित मालब्रोस डिस्टलरी के कारण क्षेत्र में गंभीर प्रदूषण फैल रहा है। सरकार ने यह भी कहा कि प्रदूषण को रोकने के लिए फैक्ट्री को स्थायी रूप से बंद करना ही एकमात्र समाधान है।

    malbros distillery punjab Protest
    malbros distillery punjab Protest

    आंदोलनकारियों का संघर्ष

    जीरा संझा मोर्चा और पब्लिक एक्शन कमेटी (PAC) के सदस्यों ने NGT में दाखिल इस हलफनामे को अपने लंबे संघर्ष की जीत बताया है। PAC के सदस्यों डॉ. अमनदीप बैंस, कपिल अरोड़ा और कुलदीप खैहरा ने कहा कि करीब तीन साल से वे इस मुद्दे को उठा रहे थे।

    उन्होंने बताया कि सरकार के हलफनामे में दर्ज तीखे और अहम बयान उन सभी आरोपों की पुष्टि करते हैं, जो स्थानीय संगठनों और ग्रामीणों द्वारा लगाए जाते रहे हैं। उनका कहना है कि पहले सरकार इस मुद्दे पर अपना रुख साफ नहीं कर रही थी, लेकिन अब हलफनामा दाखिल होने के बाद स्पष्ट हो गया है कि फैक्ट्री को स्थायी तौर पर बंद किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: डंकी रूट का मास्टर माइंड जालंधर में, ED की कार्रवाई के बाद हड़कंप, 12 ट्रेवल एजैंट रडार पर

    उन्होंने इसे एक नैतिक जीत करार देते हुए कहा कि सरकार ने मान लिया है कि फैक्ट्री की गतिविधियों से लोगों की जान को खतरा था। साथ ही उन्होंने मांग की कि अब तक हुए पर्यावरणीय नुकसान की भरपाई के लिए कंपनी से भारी जुर्माना वसूला जाए।

    2022 से चल रहा है आंदोलन

    गौरतलब है कि जीरा क्षेत्र में मालब्रोस डिस्टलरी के खिलाफ आंदोलन दिसंबर 2022 से लगातार चल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि फैक्ट्री से निकलने वाला प्रदूषित पानी भूजल को दूषित कर रहा है, जिससे बच्चों में गंभीर बीमारियां फैल रही हैं और खेती को भारी नुकसान हो रहा है।

    NGT
    NGT

    स्थानीय संगठनों और PAC ने कई बार प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और सरकार को शिकायतें दीं, लेकिन लंबे समय तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आखिरकार वर्ष 2023 में मामला NGT पहुंचा, जहां ट्रिब्यूनल ने जांच के लिए कई रिपोर्टें तलब कीं और राज्य सरकार को स्पष्ट रुख अपनाने के निर्देश दिए।

    दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो

    सितंबर 2025 में NGT ने सरकार को अंतिम बयान शपथपत्र के रूप में दाखिल करने का आदेश दिया, जिसके बाद सरकार को यह हलफनामा पेश करना पड़ा। अब ED की जांच, NGT में सरकार के रुख और आंदोलनकारियों की जीत के बाद यह मामला एक निर्णायक मोड़ पर पहुंचता नजर आ रहा है।

    आने वाले समय में यह देखना अहम होगा कि दोषियों के खिलाफ कितनी सख्त कार्रवाई होती है और पर्यावरणीय नुकसान की भरपाई कैसे की जाती है।



















    No related posts.

    ED Investigation Punjab ED Raid Liquor Company Enforcement Directorate Environment Ferozepur Ferozepur Liquor Factory Pollution Groundwater Contamination Groundwater Pollution Punjab Jalandhar Jalandhar ED Jalandhar ED News Liquor Industry Malbros Distillery Pollution Case Malbros International Pvt Ltd NGT NGT Malbros Case Over Pollution Pollution Probe Malbros Liquor Factory Public Action Committee Punjab Environmental News Punjab News Punjab Pollution Control Board
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleJalandhar: जालंधर के मिट्ठापुर इलाके में अवैध निर्माणों की बाढ़, कमिश्नर से शिकायत, ATP और इंस्पैक्टर पर गंभीर आरोप
    Next Article Breakfast Recipe: ब्रेकफास्ट में ट्राई करें पनीर चीला, सेहत और स्वाद दोनों का परफेक्ट कॉम्बो
    Daily Samvad
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com

    Related Posts

    Punjab Weather Update: पंजाब में भीषण गर्मी का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

    20 May, 2026

    Punjab: भगवंत मान सरकार की ओर से गांव से बिजली की तारों को अंडरग्राउंड करने के प्रोजेक्ट की शुरुआत, किसानों को बड़ी राहत मिलेगी

    19 May, 2026

    Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 10 रिश्वतखोरी के मामलों में 12 सरकारी कर्मचारियों को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

    19 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    पंजाब

    Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 10 रिश्वतखोरी के मामलों में 12 सरकारी कर्मचारियों को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

    By Mansi Jaiswal19 May, 20260

    Punjab News: BKI समर्थित मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति काबू , दो हैंड ग्रेनेड बरामद

    Punjab News: जनगणना 2027 के फॉर्म से अनुसूचित जातियों के लिए आपत्तिजनक शब्द हटाने की मांग, पंजाब एससी आयोग ने राष्ट्रीय आयोग से की मुलाकात

    Punjab News: पंजाब के युवक की यूके में मौत, माता-पिता का था इकलौता बेटा

    St Soldier News: सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में छह दिवसीय समर कैंप आयोजित

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.