Punjab News: पंजाब में क्रॉस-बॉर्डर नार्को तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 4.5 किलो हेरोइन सहित हथियार बरामद

अमृतसर (Amritsar) में पुलिस ने क्रॉस-बॉर्डर नार्को स्मगलिंग कार्टल का भंडाफोड़ करते हुए तीन ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.5 किलो हेरोइन और एक अवैध पिस्टल भी बरामद की है।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Highlights
  • क्रॉस-बॉर्डर नार्को स्मगलिंग कार्टल का भंडाफोड़
  • 4.5 किलो हेरोइन और एक अवैध पिस्टल बरामद
  • इनपुट मिलने के बाद टीम ने तेजी से की कार्रवाई
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 251 शब्द|📅 18 Dec 2025

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब (Punjab) में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए क्रॉस-बॉर्डर नार्को तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है।

मिली जानकरी के मुताबिक अमृतसर (Amritsar) में पुलिस ने क्रॉस-बॉर्डर नार्को स्मगलिंग कार्टल का भंडाफोड़ करते हुए तीन ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.5 किलो हेरोइन और एक अवैध पिस्टल भी बरामद की है।

विदेश में बैठे हैंडलर के संपर्क में थे आरोपी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई फॉरवर्ड-बैकवर्ड लिंकज के आधार पर की गई, जिसमें तस्करी नेटवर्क से जुड़े इनपुट मिलने के बाद टीम ने तेजी से कार्रवाई को अंजाम दिया। शुरूआती जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए आरोपी विदेश में बैठे एक हैंडलर के संपर्क में थे।

यह भी पढ़ें: डंकी रूट का मास्टर माइंड जालंधर में, ED की कार्रवाई के बाद हड़कंप, 12 ट्रेवल एजैंट रडार पर

पुलिस ने मामले में थाना गेट हकीमा, अमृतसर में आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और अंतरराष्ट्रीय कड़ियों तक पहुंचा जा सके।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *