Punjab: विजिलेंस का एक्शन, रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों किया काबू

Daily Samvad
2 Min Read
Patwari arrested by Vigilance Bureau while accepting a bribe
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 300 शब्द|📅 18 Dec 2025

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab: भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी अटूट मुहिम को जारी रखते हुए पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज पटवारी सर्कल बडाला, तहसील दसूहा, जिला होशियारपुर में तैनात राम सिंह पटवारी को शिकायतकर्ता से 8000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

8000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू

बता दें कि आरोपी ने यह रिश्वत बडाला गांव में शिकायतकर्ता की पैतृक जमीन का इंतकाल करने के बदले मांगी थी।आज यहां इस बारे में जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो (Punjab Vigilance bureau) के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता चिंतपुरनी रोड होशियारपुर का निवासी है और उसने अपने पिता की मौत के बाद गांव बडाला, तहसील दसूहा में स्थित पैतृक संपत्ति के इंतकाल संबंधी अर्जी सेवा केंद्र, दसूहा में जमा करवाई थी।

punjab vigilance bureau
punjab vigilance bureau
यह भी पढ़ें: डंकी रूट का मास्टर माइंड जालंधर में, ED की कार्रवाई के बाद हड़कंप, 12 ट्रेवल एजैंट रडार पर

उन्होंने आगे कहा कि आरोपी पटवारी ने शिकायतकर्ता को बताया कि सरकारी फीस 1,200/- रुपये है, इसके बावजूद उसने शिकायतकर्ता की जमीन का इंतकाल करने के लिए 8,000 रुपये की गैर-कानूनी रिश्वत मांगी, जिसकी पूरी बातचीत शिकायतकर्ता ने रिकॉर्ड कर ली थी।

जालंधर रेंज में मामला दर्ज

शिकायतकर्ता की सूचना पर कार्रवाई करते हुए विजीलैंस ब्यूरो ने विजीलैंस ब्यूरो यूनिट जालंधर में शिकायतकर्ता का बयान दर्ज किया और आरोपों की पुष्टि के बाद विजीलैंस की टीम ने जाल बिछाया तथा आरोपी पटवारी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 8000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया।

BRIBE
BRIBE

आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण कानून की संबंधित धाराओं के तहत पुलिस थाना विजीलैंस ब्यूरो, जालंधर रेंज में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को कल अदालत में पेश किया जाएगा और मामले की आगे की जांच जारी है।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *