Jalandhar News: जालंधर कांग्रेस के वाइस प्रेसीडैंट और वार्ड-20 के प्रभारी दीनानाथ प्रधान की अगुवाई में लंगर का आयोजन

दीनानाथ प्रधान ने राजिंदर बेरी का स्वागत करते हुए कहा कि वार्ड-20 के लोग परेशानियों से घिरे हैं। उन्होंने कहा कि सफाई और सीवरेज की समस्या से लोग परेशान है।

Daily Samvad
2 Min Read
जालंधर कांग्रेस के वाइस प्रेसीडैंट और वार्ड-20 के प्रभारी दीनानाथ प्रधान की अगुवाई में लंगर का आयोजन
Punjab Government
Jalandhar AD
Highlights
  • पूर्व विधायक राजिंदर बेरी ने किया लंगर वितरण
  • दीननाथ प्रधान ने राजिंदर बेरी का किया स्वागत
  • इलाके के लोगों ने दीनानाथ प्रधान को दी बधाई
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर जिला कांग्रेस के वाइस प्रेसीडेंट और वार्ड-20 के प्रभारी दीनानाथ प्रधान की अगुवाई में भारत नगर मार्केट में स्थित दफ्तर के बाहर लंगर लगाया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रधान और पूर्व प्रधान राजिंदर बेरी ने शिरकत की।

जालंधर (Jalandhar) कांग्रेस के जिला प्रधान राजिंदर बेरी (Rajinder Beri) ने लंगर प्रसाद का वितरण करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बुरी तरह से विफल रही है। उन्होंने कहा कि दीनानाथ प्रधान को झूठे केस में फंसाने की साजिश रची गई, लेकिन हाई लेवल की जांच में दीनानाथ प्रधान बेकसूर साबित हुए।

जालंधर कांग्रेस के वाइस प्रेसीडैंट और वार्ड-20 के प्रभारी दीनानाथ प्रधान की अगुवाई में लंगर का आयोजन
जालंधर कांग्रेस के वाइस प्रेसीडैंट और वार्ड-20 के प्रभारी दीनानाथ प्रधान की अगुवाई में लंगर का आयोजन

जिसने साजिश रची, वह बेनकाब हुआ

दीनानाथ प्रधान ने राजिंदर बेरी का स्वागत करते हुए कहा कि वार्ड-20 के लोग परेशानियों से घिरे हैं। उन्होंने कहा कि सफाई और सीवरेज की समस्या से लोग परेशान है। उन्होंने कहा कि वे साफ सुथरी राजनीति में विश्वास रखते हैं, लेकिन कुछ लोगों ने एक साजिश रची, आज वे बेनकाब हो चुके हैं।

जालंधर कांग्रेस के वाइस प्रेसीडैंट और वार्ड-20 के प्रभारी दीनानाथ प्रधान की अगुवाई में लंगर का आयोजन
जालंधर कांग्रेस के वाइस प्रेसीडैंट और वार्ड-20 के प्रभारी दीनानाथ प्रधान की अगुवाई में लंगर का आयोजन

यह भी पढ़ें: रिची ट्रैवल पर ED ने मारा छापा, लाखों रुपए लेकर डंकी रूट से भेजते थे अमेरिका

इस मौके पर इलाके के लोगों ने दीनानाथ प्रधान को बधाई दी और कहा कि सच्चाई की जीत हमेशा होती है। सच को परेशान किया जा सकता है, लेकिन उसे खत्म नहीं किया जा सकता है। दीनानाथ प्रधान ने इलाके के लोगों का आभार प्रकट किय़ा।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *