⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 168 शब्द|📅 19 Dec 2025
डेली संवाद, खन्ना। Punjab Transfer News: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि खन्ना के एसएचओ का तबादला कर दिया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक लुधियाना में कस्बा खन्ना (Khanna) में सिटी थाना 2 के एसएचओ इंस्पेक्टर हरदीप सिंह का तबादला कर दिया गया है। उन्हें सिटी थाना 2 से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है।

अकाली नेता को किया था गिरफ्तार
यह कार्रवाई अकाली नेता यादविंदर सिंह यादू को काउंटिंग सेंटर से हिरासत में लिए जाने की घटना के बाद हुई है। एसएचओ के खिलाफ कांग्रेस ने चुनाव के दौरान चुनाव आयोग (EC) को शिकायत दी थी।
यह भी पढ़ें: डंकी रूट का मास्टर माइंड जालंधर में, ED की कार्रवाई के बाद हड़कंप, 12 ट्रेवल एजैंट रडार पर
सूत्रों के मुताबिक उसी शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई। वहीं पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह एक प्रशासनिक बदलाव है, न कि निलंबन। मतगणना केंद्र पर ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने के मामले में कार्रवाई की गई है।







