Punjab News: श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें बलिदान वर्ष में धर्म परिवर्तन को रोकने का लें संकल्प- रामगोपाल

Muskaan Dogra
3 Min Read
Punjab Government
Jalandhar AD
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: मंगल मिलाप टीम की ओर से हर मंगलवार गंगाहर सनातन धर्म मंदिर में श्री हनुमान चालीसा के सप्त पाठ आयोजन में धर्म जागरण संयोजक श्री राम गोपाल जी विशेष रूप से पहुंचे। गंगाहर सनातन धर्म मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा कुक्कू, महासचिव सुरिंदर कुमार वशिष्ठ व मंगल मिलाप टीम के प्रमुख अश्वनी पराशर की ओर से उनका स्वागत किया गया।

इस दौरान सभी भक्तों को संबोधित करते हुए राम गोपाल जी ने कहा कि आज पंजाब (Punjab) में बढ़ता धर्म परिवर्तन अत्यंत चिंता का विषय है। ईसाई मिशनरीज एवं मुस्लिम संगठन सुनियोजित योजना के तहत पंजाब में धर्म परिवर्तन करवा कर हिंदू/सिक्ख समाज को अल्पसंख्यक श्रेणी में लाना चाहते हैं। इतिहास गवाह है जहां -2 हिन्दू/सिक्ख समाज अल्पसंख्यक होता है वहां से उसे पलायन करना पड़ता है या अपना धर्म बदलना पड़ता है।

इस सत्य को समझने के कारण हमारे गुरुओं ने अपने परिवार का बलिदान देकर धर्म रक्षा का सर्वोच्च उदाहरण समाज के सामने रखा। उसी का परिणाम था कि पंजाब ने मुगलों के आक्रमण को पराजित कर धर्म की रक्षा की। इस बलिदान के कारण ही आज हम हिन्दू सिक्ख है और यह पंजाब। सौभाग्य से यह वर्ष श्री गुरु तेगबहादुरजी जी का 350वां बलिदान वर्ष है। धर्म परिवर्तन को रोक कर हम अपने नौवे गुरु को सच्ची श्रद्धांजलि भेट कर सकते है।

यह भी पढ़ें: डंकी रूट का मास्टर माइंड जालंधर में, ED की कार्रवाई के बाद हड़कंप, 12 ट्रेवल एजैंट रडार पर

इसके लिए हम सब चार कार्य शुरू करें। पहला अपने परिवार में प्रतिदिन धार्मिक ग्रन्थों का अध्ययन शुरू करे। दूसरा अपने मुहल्ले में सप्ताह में एक दिन मुहल्लें के धार्मिक स्थान पर एकत्र होकर सत्संग करें और तीसरा अपने कार्यस्थल (फैक्ट्री/दुकान) पर भी सप्ताह में एक दिन हनुमान चालीसा आदि का पाठ कर प्रसाद वितरण करें। चौथा प्रति दिन एक व्यक्ति से धर्म रक्षा पर चर्चा कर उसकी समस्याओं को सुने और हल कर के धीरे -2 उसकी घर वापसी कराए। आपके इस छोटे से प्रयास से हम अपने प्यारे पंजाब को धर्म परिवर्तन से बचा सकेंगे।

उन्होंने मंगल मिलाप टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिस प्रकार इस मंदिर में उनके प्रयास से यह सत्संग किया जा रहा है उसी प्रकार शहर के हर मंदिर में ऐसा सत्संग शुरू करें जिसमे हर सनातनी अपने परिवार सहित वहां आएं और एक घंटा बैठकर भजन कीर्तन व धर्म रक्षा पर चर्चा करें। परिवार बचेगा तो मुहल्ला बचेगा। मुहल्ला बचा तो शहर बचेगा। शहर बचा तो पंजाब बचेगा। इस अवसर कृष्ण कुमार शर्मा कुक्कू की ओर से भी संबोधित किया गया। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा अमृतसर की अध्यक्ष व पार्षद श्रुति विज, राकेश पाठक, प्रमोद महाजन, विजय राणा, राम शरण, नवदीप शर्मा, चंद्र मोहन व अन्य उपस्थित थे।



















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *