Holiday News: घने कोहरे के कारण सभी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान

Muskaan Dogra
2 Min Read
Holiday News
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 207 शब्द|📅 20 Dec 2025

डेली संवाद, उत्तर प्रदेश। Holiday News: मौसम विभाग (IMD) ने पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पहाड़ी राज्यों में बारिश और भारी बर्फबारी की भविष्यवाणी की है। मैदानी इलाकों में भी स्थिति गंभीर है।

मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने, कोहरे के दौरान गाड़ी चलाते समय सतर्क रहने और ठंड से बचने की सलाह दी है। इसी बीच बढ़ती ठंड और धुंध को देखते हुए स्कूलों में छुट्टी का ऐलान कर दिया है जिससे बच्चों ने राहत की सांस ली है।

यह भी पढ़ें: डंकी रूट का मास्टर माइंड जालंधर में, ED की कार्रवाई के बाद हड़कंप, 12 ट्रेवल एजैंट रडार पर

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के 16 जिलों के सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। जिला मजिस्ट्रेटों ने ये आदेश जारी किए हैं। जिला मजिस्ट्रेटों के आदेशानुसार, 20 दिसंबर को सभी स्कूल बंद रहेंगे। 21 दिसंबर रविवार है। स्कूल 22 दिसंबर को फिर से खुलेंगे।

लों को बंद रखने के आदेश

कुछ जिलों में आठवीं कक्षा तक और कुछ में बारहवीं कक्षा तक स्कूलों को बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। डीएम के आदेश के मुताबिक 16 जिलों-बरेली, कानपुर, कानपुर ग्रामीण, जौनपुर, औरैया, उरई, हरदोई, रामपुर, संभल, बदांयू, कासगंज, गोंडा, पीलीभीत, अंबेडकर नगर, शाहजहांपुर के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *