डेली संवाद, चंडीगढ़। Panjab University: पंजाब यूनिवर्सिटी (Panjab University) चंडीगढ़ में पढ़ने वाले बच्चों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पी.यू ने सी.ई.टी परीक्षा को स्थगित कर दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब यूनिवर्सिटी (Panjab University) चंडीगढ़ ने प्रशासनिक कारणों के चलते पी.यू.-सी.ई.टी (अंडरग्रेजुएट) प्रवेश परीक्षा 2026 और पंजाब यूनिवर्सिटी टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी एप्टीट्यूड टेस्ट 2026 को स्थगित कर दिया है।

यह भी पढ़ें: डंकी रूट का मास्टर माइंड जालंधर में, ED की कार्रवाई के बाद हड़कंप, 12 ट्रेवल एजैंट रडार पर
यूनिवर्सिटी प्रशासन के अनुसार पी.यू.-सी.ई.टी (अंडरग्रेजुएट) 2026, जो पहले 28 दिसंबर को आयोजित होनी थी, अब 10 मई को आयोजित की जाएगी। वहीं पंजाब यूनिवर्सिटी टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी एप्टीट्यूड टेस्ट 2026, जो पहले 9 जनवरी 2026 को निर्धारित थी, अब 15 मई 2026 को होगी।











